Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
    Headlines

    पुणे के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र। गुरुवार देर रात को महाराष्ट्र के पुणे के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे के मुताबिक हादसा येरवडा के शास्त्री वाडिया बंगले के पास हुआ। उन्होंने बताया कि यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था, तभी पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया।
    बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब लोहे के स्लैब को डालने का काम चल रहा था। इसके लिए 16 एमएम के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की बड़ी जाली मजदूरों के ऊपर गिर पड़ी। जाली के नीचे दबे कई मजदूरों के शरीर में लोहे का सरिया घुस गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौजे पर पहुंच गईं थीं, जिसके बाद जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। फिलहाल, इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि यह बताया जा रहा है कि ये सभी बिहार के हैं। प्राथमिक जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर एहतियाती उपायों की कमी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।
    स्थानीय विधायक सुनील टिंगरे ने राहत अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि इस साइट पर निर्माण-कार्य 24 घंटे लगातार चलता रहता है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये मजदूर कितने समय से काम कर रहे थे। वे थक गए होंगे, जिसके कारण दुर्घटना हो सकती है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट करके कहा कि पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अंतरराष्ट्रीय ख्याति वाले कावर झील पक्षी बिहार को मिले रास्ट्रीय पर्यटक स्थल का दर्जा

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.