Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 4 गिरफ्तार: इंटरनेट बंद, आज कर्फ्यू से राहत की उम्मीद
    Breaking News Headlines अपराध

    हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 4 गिरफ्तार: इंटरनेट बंद, आज कर्फ्यू से राहत की उम्मीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हल्द्वानी हिंसा में 6 की मौत, 4 गिरफ्तार: इंटरनेट बंद, आज कर्फ्यू से राहत की उम्मीद

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरूवार को अवैध मदरसा तोड़े जाने की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा में छह दंगाइयों की मौत हो गई जबकि हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू दूसरे दिन भी लागू रहा। इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा में 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। पुलिस लोगों की पहचान करने में जुटी है, हिंसा में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

     

     

    हिंसा के 48 घंटे बाद भी हल्द्वानी में कर्फ्यू जारी है। सुरक्षाबल की तैनाती है। इंटरनेट डाउन है। आज (10 फरवरी) को कर्फ्यू हटाया जा सकता है। इससे इंटरनेट सेवा से लेकर सभी तरह की सेवाएं बाधित हैं। लोग परेशान हैं। बनभूलपुरा से दूसरे क्षेत्र के लोग कर्फ्यू में ढील की मांग करने लगे हैं। हालांकि, शुक्रवार की रात तक जिला प्रशासन का किसी तरह का आदेश नहीं आया है। अगर 10 फरवरी को सबकुछ ठीक रहा तो ढील मिल सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि इसके लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

     

     

    बता दें कि यह हिंसा 8 फरवरी को नगर निगम द्वारा अवैध मदरसा ढहाने के बाद हुई थी। नगर निगम की टीम ने नमाज पढ़ने के लिए बनाई गई एक इमारत पर भी बुलडोजर चलाया था। इसके बाद हिंसा तेजी से फैली थी। भीड़ ने पुलिस और निगम के अमले पर हमला किया था। बनभूलपुरा थाने को घेरा और पथराव किया गया था।

    हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 300 पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हैं। प्रशासन ने 8 फरवरी को ही कर्फ्यू लगा दिया था जो अभी भी जारी है। सरकार द्वारा दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं, जिनकी तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, लॉरी और ट्रैवल की टक्कर में 7 की मौत
    Next Article बालाजी की तर्ज पर काशी विश्वनाथ में मिलेगा प्रसाद, पुजारी को 90 हजार सैलरी

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.