
नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में कुल 58.48 फीसदी मतदान हुआ। जेवर विधानसभा के तहत सबसे अधिक 60.3 फीसदी, दादरी विधानसभा के लिए 56 फीसदी और नोएडा विधानसभा के लिए 48 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर एक से तीन बजे के बीच सबसे अधिक मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक नोएडा में 15, दादरी में 20 और जेवर में 22.7 फीसदी मतदान के साथ 18.43 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 11 से एक बजे तक नोएडा में 23, दादरी में 29 और जेवर में 39.6 फीसदी मतदान के साथ कुल 28.66 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, एक से तीन बजे तक नोएडा में 43, दादरी में 49 व जेवर में 52.87 प्रतिशत मतदान के साथ कुल 47.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे तक नोएडा में 48, दादरी में 56 और जेवर में 60.3 फीसदी मतदान के साथ 53.48 फीसदी मतदान हुआ।

