Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 बिलियन डॉलर की डील: हथियारों से लैस 31 MQ-9B ड्रोन अमेरिका से खरीदेगा भारत
    Breaking News Headlines

    4 बिलियन डॉलर की डील: हथियारों से लैस 31 MQ-9B ड्रोन अमेरिका से खरीदेगा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    4 बिलियन डॉलर की डील: हथियारों से लैस 31 MQ-9B ड्रोन अमेरिका से खरीदेगा भारत
    अमेरिका ने गुरुवार को 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत को 31 एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की बिक्री को मंजूरी दे दी. इससे समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त के जरिये वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भारत की क्षमता को बढ़ाएगी. इस ड्रोन सौदे की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के दौरान की गई थी.

     

     

    रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी  ने यहां एक बयान में कहा कि विदेश विभाग ने 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर एमक्यू-9बी एयरक्राफ्ट और संबंधित उपकरणों को भारत सरकार को बेचने को मंजूरी देने का निर्णय लिया है. एजेंसी ने कहा कि उसने गुरुवार को कांग्रेस को इस संभावित बिक्री के बारे में सूचित करते हुए आवश्यक प्रमाणीकरण दे दिया है.
    एजेंसी ने कहा कि इस प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और हिंद-प्रशांत तथा दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. इसने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से परिचालन के समुद्री मार्गों में मानवरहित निगरानी और टोही गश्त को सक्षम बनाकर वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने की भारत की क्षमता में सुधार होगा.

     

     

    भारत अपने सशस्त्र बलों की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर, लंबे समय तक संचालिल होने वाले ड्रोन खरीद रहा है. तीन अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे के तहत, भारत को 31 अत्याधुनिक ड्रोन (यूएवी) मिलेंगे. उनमें से 15 सी-गार्जियन ड्रोन नौसेना को मिलेंगे, जबकि थलसेना और वायुसेना को आठ-आठ स्काई-गार्डियन ड्रोन मिलेंगे.

    डीएससीए ने इस बात की सराहना कि भारत ने अपनी सेना के आधुनिकीकरण के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है. इसने कहा कि भारत को इन सेवाओं को अपने सशस्त्र बलों में शामिल करने में कोई कठिनाई नहीं होगी. रक्षा क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स सिस्टम (जीए) से ड्रोन की खरीद होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहीरामंडी: संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज की आई झलक
    Next Article पांचवें समन पर बोले केजरीवाल: गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं, ये हम होने नहीं देंगे

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी

    May 29, 2026

    48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है!

    May 29, 2026

    बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारिता दिवस: कलम की धार रहे तेज, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मजबूत

    त्रिभाषा फार्मूला: भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

    हिंदी पत्रकारिता दिवस: चुनौतियाँ और संगठनों की भूमिका

    आदित्यपुर वार्ड-13 में लगे साइन बोर्ड, पार्षद शांतनु घोष की पहल से लोगों को मिलेगी राहत

    सेल नौकरी मिलने पर ठाकुरा गांव के मुंडा पद से हटाए गए दामु चाम्पिया, ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला

    चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    खरसावां में पीडीएस घोटाले का बड़ा खुलासा, हजारों किलो अनाज गायब होने पर FIR दर्ज

    पार्षद नीतू शर्मा के हस्तक्षेप से टला बड़ा बवाल, प्रभात पार्क अतिक्रमण विवाद पर भड़के फुटपाथी दुकानदार

    मजदूरों की सेहत से खिलवाड़! आदित्यपुर ESIC अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर INTUC का फूटा गुस्सा

    चांडिल डैम का बढ़ा जलस्तर, दर्जनों गांवों की रबी धान फसल बर्बाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.