36 साल की समांथा का नया लुक, कटवा लिए बाल
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार समांथा रुथ प्रभु ने बीते दिनों एक्टिंग से ब्रेक लेने की खबर से सभी को चौंका दिया था. समांथा ने सिटाडेल इंडिया के बाद से एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक ले लिया है. अब वे अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहती हैं. इस बीच समांथा ने हाल ही अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कटे हुए बालों में नजर आ रही हैं. समांथा का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस नए लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.
36 साल की समांथा लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री में शामिल हैं. समांथा की हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलता है. 28 अप्रैल 1987 को जन्मीं समांथा ने बीते दिनों ‘पुष्पा’ के गाने ‘अंटावा मा’ से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. लेकिन वे हेल्थ इश्युज के कारण लंबे समय से परेशान भी हैं. ऐसे में अब उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने का मन बनाया है.समांथा ने फिल्मों से तो ब्रेक ले लिया है, लेकिन वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. इस कड़ी में हाल ही उन्होंने नया वीडियो शेयर किया,
जिसमें वे उनकी खूबसूरत स्माइल और नया लुक नजर आ रहा है. समांथा ने अपने हेयर्स कटवाकर नया लुक ले लिया है. समांथा ने जैसे ही अपने नए लुक का वीडियो शेयर किया, यह इंटरनेट पर वायरल हो गया. सभी उनके इस नए स्टाइल को पसंद कर रहे हैं और हार्टा इमोजी शेयर कर प्याल लुटा रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस उन्हें ‘इंडियन बार्बी’ कह रहे हैं. वहीं, हंसिका मोटवानी ने उन्हें हमेशा की तरह खूबसूरत कहा है.

