Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 32 हजार गांवों में लगेगा स्ट्रीट लाइट:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    32 हजार गांवों में लगेगा स्ट्रीट लाइट:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : चुनाव संपन्न होने के साथ ही राज्य सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुट गयी है़ राज्य सरकार अपनी योजनाओं के साथ गांव में पहुंचेगी़ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के गांवों के लिए तीन योजनाओं को टाइम बांड पूरा करने का निर्देश दिया है़ राज्य के सभी 32 हजार गांव में स्ट्रीट लाइट, गांव में पेवर ब्लॅाक से सड़क बनाने और प्रत्येक गांव में पेयजल की व्यवस्था होगी़ इन योजनाओं को 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है़ सीएम रघुवर दास ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में राज्य सरकार के भावी कार्य योजनाओं की जानकारी पत्रकारों को दी़ उन्होंने बताया कि एक जून से इन योजनाओं पर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है़ सीएम ने कहा कि एक जून को शिकारीपाड़ा से गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना की शुरुआत होगी़ आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा़ पेवर ब्लॉक से गांवों में सड़क बनाने की योजना भी जल्द शुरू करने काे कहा गया है़ मुख्यमंत्री ने कहा कि संतालपरगना से लेकर दूसरे जगहों पर चौपाल के दौरान लोगों की खासकर महिलाओं की शिकायत थी कि पेयजल का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन गांवों में पाइप लाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है, डीप बोरिंग की जायेगी़ पांच हजार लीटर के टैंक लगाये जायेंगे़ सोलर पैनल रहेगा और नीचे एक टेप लगा होगा़ गांव की महिलाओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा़ मुख्यमंत्री श्री दास ने बताया कि कृषि आशीर्वाद योजना की दो किस्तों का पैसा दिया जायेगा़ पहली किस्त जून महीने में दी जायेगी़ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कैंप लगा कर प्रति एकड़ पांच हजार की दर से किसानों को राशि दी जायेगी़ यह राशि अधिकतम 25 हजार रुपये होगी. दूसरी किस्त दशहरा के आसपास दी जायेगी़ पैसा सीधे लाभुक के खाते में जायेगी़ ई-नाम में रजिस्ट्रर्ड किसानों को स्मार्ट फोन के लिए दो हजार दिये जायेंगे़ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद से आधारभूत संरचना के लिए काम नहीं हुआ़ बिजली हो या फिर गांवों में आधारभूत संरचना का विकास कुछ नहीं किया गया़ पिछली सरकार का कोई विजन नहीं था़ उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो लुट में लगे रहे़ इतिहास और राज्य की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी़ मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा व प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी मौजूद थे़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article51 शक्ति पीठों में से सबसे पुराना कामख्या देवी मंदिर
    Next Article सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर मजबूत सरकार के लिए लोगों ने वोट किया:रघुवर दास

    Related Posts

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.