Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 3 आवेदकों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिली स्वीकृति: सिविल सर्जन
    Breaking News झारखंड

    3 आवेदकों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिली स्वीकृति: सिविल सर्जन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *3 आवेदकों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिली स्वीकृति:- सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का*
    आज दिनांक -20/04/2020 को सदर अस्पताल ,जामताड़ा के सभाकक्ष में सिविल सर्जन श्रीमती आशा एकता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के गठित जिला चिकित्सा समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत जिला के ऐसे व्यक्तियों को जिनकी सकल वार्षिक आय लगातार तीन वर्षों तक 8 लाख से कम है । उन्हें असाध्य रोगों यथा *सभी प्रकार के कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण एवं गंभीर लीवर रोग तथा एसिड अटैक* से प्रभावितों को चिकित्सा सहायता दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत असाध्य रोग यथा सभी प्रकार के कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण एवं गंभीर लीवर रोग तथा एसिड अटैक से पीड़ित लोगों को चिकित्सा के लिए *अधिकतम 5 लाख* तक की सहायता राशि दी जाती है।

    *एसिड अटैक सरवाइवल के लिए आय की बाध्यता नहीं है।*

    जामताड़ा जिले में कैंसर से पीड़ित 3 आवेदकों को चिकित्सा कराने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है:-

    *1. विप्लव कुमार हाजरा, प्रखंड- कुंडली*

    2.मनान मियों, प्रखंड:-
    नारायणपुर

    3. सुनीता देवी, प्रखंड – कर्माटांड़

    इस बैठक में डॉ निलेश कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ अमूल्य गुलाब लकड़ा महिला चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ चंद्रशेखर आजाद उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, श्री उत्तम कुमार भगत जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री प्रधान मांझी कार्यपालक दंडाधिकारी एवं विधायक जनप्रतिनिधि सदस्य श्री कृष्ण कुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली समस्या को लेकर विधायक ने एसडीओ से की मुलाकात
    Next Article लाॅक डाउन के दरम्यान त्रिकुटी एवं तपोवन पहाड़ जाने की लेनी होगी अनुमतिः उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.