Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
    Uncategorized

    26 मार्च को जिला मुख्यालय पर होगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *चन्दन शर्मा की रिपोर्ट*

    भगवानपुर, बेगूसराय: टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मध्य विद्यालय, प्रखंड कॉलोनी, भगवानपुर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न संकूलों से आये नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित संघ के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सिंह ने कहा कि बिहार सरकार सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर देना चाहती है। सरकार सूबे के टीइटी एसटीइटी शिक्षकों से भेदभाव और शोषण का रवैया अपना रही है। मौके पर मौजूद संघ के जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश ने कहा कि आठ दस और बारह वर्ष के सेवाअवधि की बाध्यता रख के टीइटी एसटीइटी शिक्षकों को प्रधानशिक्षक और प्रधानाध्यापक की बहाली से बेदखल करने की साजिश की जा रही है। नियमों को ताक पर रख कर बगैर टीइटी एसटीइटी के ही प्रधानशिक्षक और प्रधानाध्यापक बहाल करने की अधिसूचना जारी की जा रही है। सड़क से लेकर न्यायालय तक सरकार के अंधेरगर्दी का लोकतांत्रिक प्रतिरोध किया जायेगा। मौके पर मौजूद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा,प्रखंड सचिव त्रिभुवन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार परीक्षा को योग्यता का आधार मानकर प्रधान शिक्षक का अलग संवर्ग गठन किया जा सकता है ठीक उसीप्रकार राष्ट्रीय मानक के अनुरूप बहाल सूबे के टीईटी एसटीइटी शिक्षको का अलग संवर्ग गठित किया जाना चाहिए। शिक्षकों के वेतन एवं एरियर भुगतान तक में अराजकता का आलम है। सरकार को अगर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से मतलब होता तो पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर आये शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार नही करती।
    गोपगुट ने सहायक शिक्षक का दर्जा, पुराने पेंशन की बहाली, नियमावली के अधिनियमों के अंतर्गत प्रोन्नति व पदौन्नति, नियमित वेतन भुगतान और लंबित एरियर भुगतान के मांग पर संघर्ष को तेज करते हुए राज्यव्यापी आंदोलन का एलान किया है। इसी क्रम में पांच से पंद्रह मार्च के बीच सूबे के तमाम प्रखंडों में तमाम पुराने और नवनियुक्त टीइटी शिक्षकों को गोलबंद करते हुए शिक्षक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। 26 मार्च को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन होगा और सूबे के तमाम टीइटी शिक्षकों को गोलबंद करते हुए तीन अप्रैल को पटना में टीइटी शिक्षक महासम्मेलन होगा।
    अभिनंदन समारोह के दौरान विकास मिश्रा, रामकुमार शर्मा, राधारमण पाठक,निशाब, शाहिद, उमर फारुख, नीतीश,आशुतोष,नदीम,प्रदीप, अंकित,पुष्पा, स्वाति,जानकी,खुशबू, अनुपम,कुमारी अंशु सुमन,जुली,दीक्षा बर्णवाल, सुमंत समेत तमाम नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान में स्वास्थ्य सेवा अब रफ्तार पकड़ेगी !एक औद्योगिक घराना  एक तीर से कई शिकार करने की रखती है मनसा?
    Next Article सिंघीया पुलिस ने शराब कांड में संलिप्त कई लोगो पर केश दर्ज किया

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    October 2, 2026

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    कैप्टन स्मित मछार: विमान हादसे में आस्था और साहस की प्रेरणादायक कहानी

    भारत की विविध पहचान बेहतर दुनिया बनाने में योगदान दे सकती है : आरएसएस प्रमुख भागवत

    अराधना मिश्रा उप्र कांग्रेस की नयी अध्यक्ष नियुक्त, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

    कुकड़ू में टाटा पावर की प्रस्तावित परियोजना ठप

    गांधी-शास्त्री जयंती

    गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.