Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त, प्रखंड के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त, प्रखंड के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan

    *प्रखंड- घाटशिला*

    *’सरकार आपके द्वार’*

    *उपायुक्त, प्रखंड के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल*

    राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज घाटशिला प्रखंड के जोड़ीसा पंचायत में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सभी प्रखण्डों में ’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होने कहा कि आप सभी के समस्याओं का समुचित निदान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी और उन्हें बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि।

    ■ विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण…..

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल यथा- आपूर्ति विभाग,बीजली विभाग,स्वास्थ्य विभाग,पशु चिकित्सा ,जन्म -मत्यु, स्वच्छ भारत मिशन,पेय जल स्वच्छता, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, अद्यतन लगान राशि, राजकीय पारिवारिक लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,प्रग्या के्द्र, सहकारिता विभाग, हेल्प डेस्क आदि के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के समस्याओं व आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल के माध्यम से एकत्रित किया गया।

    प्राप्त आवेदन की संख्या निम्नवत है-

    अंचल कार्यालय 11आवेदन , प्रधानमंत्री आवास 65 आवेदन प्राप्त किया गया , आपूर्ति विभाग 37, मनरेगा 5 जॉव कॉड , पशुपालन विभाग 34 लोगो को जानकारी एवं 274 को दवा वितरन किया गया , बाल विकास परियोजना 1,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 2, स्वच्छ भारत के 9, विद्युत समस्या संबंधित 2आवेदन, कृषि विभाग-2 kcc 27 पंपलेट वितरन, बाल विभाग के 1 ,पेसन 111, जन्म मत्यु के 6, जेएसएलपीएस के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित की गई।

    *उपायुक्त द्वारा मौके पर पंचायत मंडप एवं स्वास्थ्य केन्द्र की जॉच की गई।* इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, एक्जीक्यूटीव मजिस्टे्ट जय प्रकास करमाली ,अंचल अधिकारी श्री रिंकु कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी आनंद कुमार ,बाल विकास पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी, मुखिया मंगल सिंह,पंचायत समिती भारती महतो ,सहायक अभियंता, अंचल निरीक्षक,प्रदान सहायक, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव,जनसेवक, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक, पशुपालन विभाग के कर्मचारी, आगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य विभाग के सहिया तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

    https://youtu.be/6b9ffqUs7dA

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहसिक पर्यटन महोत्सव’ का शानदार आगाज
    Next Article पोलियो से ग्रसित प्रगतिशील किसान का उपायुक्त ने जाना कुशलक्षेम

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.