Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 25 फरवरी ऑटो-ई- रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का 8 वां द्विवार्षिक सम्मेलन
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    25 फरवरी ऑटो-ई- रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का 8 वां द्विवार्षिक सम्मेलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पाकुड़ जिला ऑटो-ई- रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का 8 वां द्विवार्षिक सम्मेलन 25 फरवरी 2023 शनिवार को पाकुड़ रेलवे मैदान, पाकुड़ में होना तय हुआ है। पाकुड़ जिला ऑटो रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन वर्ष 2005 से जिले के ऑटो रिक्शा ऑनर्स व चालकों के हित में कार्य करती आ रही है। विगत वर्षों में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सरकार द्वारा कोविड के नियम के मद्देनजर यह द्विवार्षिक सम्मेलन बाधित रहा। परंतु पुनः पाकुड़ जिला ऑटो रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन अपना द्विवार्षिक सम्मेलन बड़े उत्साह व उमंग के साथ आयोजित करने जा रही है। उत्साह व उमंग का

     

     

     

     

    कारण यह भी है कि पहली बार इस द्विवार्षिक सम्मेलन में गुलाबी ई-रिक्शा के महिला चालक मातृशक्ति भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। इस द्विवार्षिक सम्मेलन में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल शामिल होंगे, जिससे जिले के ऑटो रिक्शा ऑनर्स व चालकों में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है।
    कार्यक्रम के संयोजक अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से ही जहां जिले में बेरोजगारी बढ़ी है,साथ ही साथ सड़क पर ऑटो-ई- रिक्शा में भी बढ़ोतरी बड़े पैमाने पर हुई।पाकुड़ शहर में एक ही मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क में जाम लगना आम बात हो गई है,साथ ही पड़ोसी

     

     

     

     

     

    राज्य बंगाल से भी ऑटो-ई-रिक्शा भारी संख्या में शहर में घुस रही है।इनके द्वारा यहां के स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के साथ पैसेंजर व शहर के नागरिकों के साथ आए दिन इनका बहस होना सामान्य घटना हो गई है,जो कभी-कभी झड़प व हाथापाई तक में बदल जाती है।इन सभी विषयों पर द्विवार्षिक सम्मेलन में चर्चा किया जाएगा साथ ही उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी से ऑटो रिक्शा चलाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं इससे ऑटो रिक्शा मालिक व चालक में जागरुकता आएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास विशेष परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर पूरे देश में ईडी का छापा
    Next Article खरखई ब्रिज से कूदकर युवक ने दे दी जान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.