Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 फरवरी को जिला प्रशासन करेगी मॉक ड्रिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 फरवरी को जिला प्रशासन करेगी मॉक ड्रिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 फरवरी को जिला प्रशासन करेगी मॉक ड्रिल

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों, टाटा स्टील प्रतिनिधि व एनडीआरएफ टीम के साथ बैठक कर मॉक ड्रिल की तैयारियों से हुए अवगत, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    23 फरवरी को टाटा स्टील कंपनी परिसर में होगा ऑन साइट मॉक ड्रिल, 24 फरवरी को ऑफ साइट मॉक ड्रिल

    मॉक ड्रिल को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जगह-जगह होर्डिंग लगाकर जनसाधारण को जागरूक करने के दिए निर्देश

    जिंजर होटल से टीएमएच तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, प्रभावित स्थल से निकाले गए लोगों को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रखा जाएगा, गंभीर हालत वालों को भेजा जाएगा टीएमएच

    जमशेदपुर के औद्योगिक नगरी होने के मद्देनजर गैस रिसाव जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल किया जाना है । इसी क्रम में आज जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में सभी संबंधित पदाधिकारियों, टाटा स्टील कंपनी के प्रतिनिधि व एनडीआरएफ की टीम के साथ बैठक आहूत किया गया । बैठक में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मॉक ड्रिल की तैयारियों से अवगत हुए तथा इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि 23 फरवरी को टाटा स्टील कंपनी परिसर में ऑन साइट रिहर्सल मॉक ड्रिल किया जाएगा वहीं 24 फरवरी को बिष्टुपुर में ऑफ साइट मॉक ड्रिल होना है । इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बैठक का उद्देश्य यह है कि सभी संबंधितों को मॉक ड्रिल के दिन अपना रोल एवं जिम्मेदारी पता रहे । उन्होने सिविल सर्जन को एंबुलेंस के साथ मेडिकल सेट अप तैयार रखने के निर्देश दिए, वहीं अग्निशमन विभाग को अग्निशामक वाहन की व्यवस्था का निर्देश दिया गया । उपायुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया कि एंबुलेंस या ऐसे अन्य वाहन या जगह जो मॉक ड्रिल के क्षेत्र में आएंगे उनमें साफ एवं बड़े शब्दों में मॉक ड्रिल जरूर लिखा रहे ताकि आम जनता में किसी तरह की ऊहापोह की स्थिति नहीं बने तथा कोई असामाजिक तत्व मॉक ड्रिल का वीडियो बनाकर इसका गलत इस्तेमाल उफवाह फैलाने के रूप में नहीं कर सकें ।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान गैस रिसाव से कम प्रभावित हुए लोगों को जगह खाली कराते हुए सांकेतिक रूप से माइकल जॉन ऑडिटोरिम में रखा जाएगा वहीं ज्यादा प्रभावित लोगों को टीएमएच में भर्ती कराया जाएगा । उन्होने कहा कि जिंजर होटल से टीएमएच तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा साथ ही यातायात व्यवस्था सुगमता से बहाल रहे इस बाबत भी उन्होने जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उपायुक्त ने कहा कि जितने भी लोग संभावित प्रभाव वाले क्षेत्र में आएंगे उन्हें जगह खाली कराने को लेकर पहले से चिन्हित कर लें साथ ही कंट्रोल पोस्ट बनाने को लेकर उन्होने संबंधित पदाधिकरियों को रेकी करने के निर्देश दिए ।

    इस अवसर पर सिटी एसपी श्री सुभाष चंद्र जाट, अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, डीएसपी सीसीआर, थाना प्रभारी बिष्टुपुर, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के गाँधी मैदान में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन सह ट्रैक्टर रैली में जमशेदपुर के कांग्रेसी पहुँचे
    Next Article संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के प्रबंधन समिति की बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.