Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटों के अंदर डीसी ने किया खड़ंगाझार सब्जी बाज़ार मामले का समाधान, दुकानदारों को अंतरिम राहत
    Breaking News झारखंड राजनीति

    24 घंटों के अंदर डीसी ने किया खड़ंगाझार सब्जी बाज़ार मामले का समाधान, दुकानदारों को अंतरिम राहत

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *रंग लाया भारतीय जनता पार्टी का प्रयास*

    24 घँटों के अंदर डीसी ने किया खड़ंगाझार सब्जी बाज़ार मामले का समाधान, दुकानदारों को अंतरिम राहत

    ● उपायुक्त के निर्देश पर डीएफओ ने दी बाज़ार लगाने की सशर्त अनुमति
    ● रघुवर सरकार ग़रीबों की हितैषी, जिला प्रशासन संवेदनशील : दिनेश
    ● मुश्किल समय में भाजपा ने थामा ग़रीब सब्जी विक्रेताओं का हाथ : बाबला

    भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों से टेल्को कॉलोनी से सटे खड़ंगाझार बाज़ार के तीन सौ से अधिक सब्जी विक्रेताओं और हाट-दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। 24 घँटों के अंदर जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इस आशय में अंतरिम समाधान किया है। बीते बुधवार शाम को ही भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में बाज़ार के दुकानदारों ने डीसी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया था और सहानुभूति पूर्वक समाधान करने की अपील की गयी थी। गुरुवार को उपायुक्त ने डीएफओ को फ़िलहाल बाज़ार में किसी तरह की कार्यवाई नहीं करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के स्तर से इसके विकल्पों पर भी विचार किये जायेंगे। उपायुक्त की ओर से गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को मिले निर्देशों के बाद भाजपा नेताओं के साथ बाज़ार कमिटी के शिष्टमंडल ने डीएफओ से उनके कार्यालय में मुलाक़ात की। शिष्टमंडल में भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल बैठा के अलावे खड़ंगाझार सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष बाबला राय और पंकज मिश्रा शामिल थे। वार्ता के क्रम में सहमति बनी की खड़ंगाझार के रात्रि बाज़ार वाले स्थान (वन भूमि) पर ही फ़िलहाल बाज़ार लगेंगे जबतक कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं हो जाता। प्रतिनिमण्डल ने प्रस्ताव रखी कि चूँकि दुकानदारों की संख्या अधिक है ऐसे में उस स्थान से गंदगी हटाने और स्थान को समतल करने की अनुमति प्रदान की जाए। डीएफओ ने इस आशय की स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही वन संपदा को संरक्षित रखने की भी बात कही। वहीं तय हुआ कि निकट भविष्य में भी वहाँ पक्के दुकान नहीं बनाएं जाए जिससे विभाग को कार्यवाई के लिए बाध्य होना पड़े। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि विभाग एवं प्रशासन के सभी शर्त उन्हें स्वीकार्य है। वे केवल सब्जी विक्रेताओं के पक्ष में निर्धारित स्थान चाहते हैं जहाँ वे सुबह-शाम सब्ज हाट लगा सकें। इधर भाजपा की पहल पर उपायुक्त के हस्तक्षेप से मिली राहत से सब्जी विक्रेता बेहद ख़ुश है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष बाबला राय ने कहा कि मुश्किल समय में भाजपा ने ग़रीब सब्जी विक्रेताओं का हाथ थामा और समाधान की दिशा में पहल किया। उन्होंने बाज़ार कमिटी की ओर से जिला प्रशासन, वन विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार जताया। इस आशय में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं को मिली अंतरिम राहत जिला प्रशासन की संवेदनशीलता का प्रतिफल है। कहा कि उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के हस्तक्षेप से तीन सौ से अधिक सब्जी विक्रेताओं और छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। कहा कि रघुवर सरकार गरीबों की हितैषी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुकानदारों की समस्याओं के स्थाई समाधान की दिशा में भी पार्टी प्रयासरत रहेगी। भाजपा नेता विमल बैठा ने भी इस मामले में ख़ुशी ज़ाहिर किया है। कहा कि ग़रीबों और वंचितों के हित में पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक दिवस को काला दिवस मनाते हुये पारा शिक्षकों ने जामताड़ा सदर थाना में दिया गिरफ्तारी
    Next Article पूर्वी सिंहभूम के 31 शिक्षकों को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

    Related Posts

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.