Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2300 करोड़ के फोर्टिस रेलिगेयर धोखाधड़ी मामले में रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    2300 करोड़ के फोर्टिस रेलिगेयर धोखाधड़ी मामले में रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: रैनबैक्सी लैबोरेटरीज के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह को भी गुरुवार को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद मलविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग दिल्ली लेकर आएगी. इसके साथ ही 2,300 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है.इसके पहले गुरुवार को ही रैनबेक्सी के पूर्व प्रोमोटर शिविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने गिरफ्तार किया था. इसी मामले में शिविंदर सिंह के साथ रेलिगेयर के पूर्व सीएमडी ​सुनील गोधवानी समेत दो ​अन्य लोगों ​की भी गिरफ्तारी हुई है. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने इन्हें 740 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया है. साथ ही मलविंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है.गिरफ्तारी तब हुई जब इन सभी को मंदिर मार्ग में ईओडब्ल्यू कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की डीसीपी वर्षा शर्मा ने ने पुष्टि की कि पुलिस ने शिविंदर सिंह, सुनील गोडवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को गिरफ्तार किया है.बता दें कि दोनों भाइयों के बीच फोर्टिस हेल्थेकयर और रेलिगेयर एंटरप्राइज लिमिटेड को लेकर विवाद है. जांच खुलासे के बाद बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ने दोनों भाइयों और उनसे संबंधित 8 फर्म्स को 403 करोड़ रुपये फोर्टिस के खाते में जमा करने का आदेश दिया है. जांच में पता चला था कि दोनों ने फोर्टिस से फंड को अन्य जगह पर डाइवर्ट किया और फाइनेंशियल स्टेटमेंट में गड़​बड़ियां की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की हवा हो रही है स्वच्छ, वायु गुणवत्ता 5 साल में सबसे बेहतर
    Next Article ‘बिग बॉस 13’ के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.