Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘बिग बॉस 13’ के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ‘बिग बॉस 13’ के खिलाफ भाजपा विधायक की चिट्ठी मिलते ही मंत्रालय एक्शन में, उठाया ये कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की थी कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Bosss 13) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए. उन्होंने अपनी अपील को बल देने के लिए शो पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एक लंबी चिट्ठी लिखी थी. अब इस मामले पर सूचना मंत्रालय की ओर से सख्त कदम उठाया गया है.न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक- ‘सूत्रों की मानें तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13′ के खिलाफ मिली शिकायत पर ध्यान दे रहा है.’ दरअसल, अपनी शिकायत में नंद किशोर गुर्जर ने चिट्ठी लिखकर कई आरोप लगाए थे. नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि ‘बिग बॉस 13’ का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है. इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है.साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके. बिग बॉस के सीजन 13 को बंद करने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन हो चुके हैं.इस सीजन में बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट लाया गया था. इसके तहत लड़की और लड़के को एक ही बेड शेयर करना था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए. इसके बाद इस कॉन्सेप्ट को ‘बिग बॉस’ ने वापस ले लिया. ‘बिग बॉस 13’ के मेकर्स ने घरवालों को अपनी मर्जी के अनुसार घर में बेड साझा करने की इजाजत दे दी.आपको बता दें, सबसे पहले सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ को बंद कराने की मांग उठी थी. ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे. सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे. इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2300 करोड़ के फोर्टिस रेलिगेयर धोखाधड़ी मामले में रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ गिरफ्तार
    Next Article बस ने वैष्णो देवी से आ रहे 7 को रौंदा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.