Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    22 जनवरी है ‘रामोत्सव’, झारखंड सरकार स्कूल-कॉलेजों में घोषित करे अवकाश, स्कूल अशोसिएसन भी करे स्वतः पहल : अंकित

    श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा संपूर्ण राष्ट्र के लिए ‘राष्ट्रीय उत्सव’ है। शताब्दियों की प्रतीक्षा के पश्चात यह शुभ बेला आई है। इस उपलक्ष्य में देशभर में जश्न और रामलला के स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर है. लोग घरों और निकटतम मंदिरों, धार्मिक स्थलों को दिव्य स्वरूप में सजाने में जुटे हैं. इस ऐतिहाासिक दिन को “राम उत्सव” की संज्ञा देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने झारखंड सरकार से शैक्षणिक संस्थानों में अविलंब अवकाश घोषित करने की माँग की है.

     

     

    इस आशय में भाजपा नेता ने मंगलवार शाम को झारखंड सरकार को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया है. कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब प्रभु वनवास के उपरांत अयोध्या वापस लौटे थें तो समूचे नगर में दीपोत्सव मनाई गई थी. इसबार 500 वर्षों के उपरांत श्रीरामलला अयोध्या में विराजने के लिए आ रहे हैं. हमारी यह पीढ़ी अत्यंत भाग्यशाली है कि हम ऐसा होते देख पायेंगे. भाजपा नेता ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इस आशय में शीघ्र निर्णय लेने की माँग उठाई है. अंकित आनंद ने तर्क दिया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 प्रत्येक भारतीय नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता देती है. ऐसे में यह श्रेयस्कर होगा कि सनातन धार्मिक मान्यता वाले छात्र- छात्राओं की धार्मिक भावना का आदर करते हुए सभी कोटि के शैक्षणिक संस्थानों के लिए विशेष तौर पर अवकाश घोषित की जाये.

     

     

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का जो शुभ मुहूर्त निर्धारित है वह समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। फिलहाल सूचना है राज्य के अधिकांश स्कूल कॉलेज इस दौरान खुले रहेंगे. ऐसे में स्कूली छात्र सहित बड़े तादाद में शिक्षक, सह कर्मी एवं अभिभावक शुभ मुहूर्त में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा देखने से वंचित रह जायेंगे. इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उसी दिशा में पहल करते हुए झारखंड सरकार से भी अपील है कि हिंदू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सभी कोटि के शैक्षणिक संस्थानाओं के लिए अवकाश घोषित की जाये. वहीं जमशेदपुर के निजी स्कूल संचालको और स्कूली संगठनों से भी इस दिशा में स्वतः संज्ञान लेकर स्वप्रेरणा से अवकाश घोषित करने की अपील भाजपा नेता अंकित आनंद ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के आलोक में मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित करते हुए आवेदन आंमत्रित किया गया था
    Next Article चार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क, 4600 किलोमीटर पर हो रहा काम- सुनील कुमार

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.