Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिलिस्तीन के साथ खुलकर आए 22 अरब मुल्क, की युद्ध समाप्त करने की अपील
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फिलिस्तीन के साथ खुलकर आए 22 अरब मुल्क, की युद्ध समाप्त करने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फिलिस्तीन के साथ खुलकर आए 22 अरब मुल्क, की युद्ध समाप्त करने की अपील
    इजराइल-हमास युद्ध में अब अरब मुल्कों ने दखल देना शुरू कर दिया है. आलोचनाओं से बढ़कर 22 अरब देशों के समूह अरब लीग ने खुलकर इजराइल की आलोचना की. बेंजामिन नेतन्याहू शासन ने गाजा का बिजली-खाना-पानी बंद कर दिया है. चारो तरफ से एक कंक्रीट दीवारों से घिरे इस शहर पर इजराइली शासन ने पहले से शिकंजा कस रखा है. युद्ध शुरू होने के बाद से अरब मुल्कों की परेशानी बढ़ी है और वे किसी भी हाल में युद्ध को समाप्त करने की अपील कर रहे हैं.अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने मिस्र के काहिरा शहर में अरब काउंसिल की मीटिंग में पहुंचे थे. मीटिंग फिलिस्तीन के अनुरोध पर बुलाई गई थी. इस दौरान अरब मंत्रियों ने इजराइल को अपने फैसले वापस लेने की अपील की. इजराइली रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी के बिजली-पानी काटने का आदेश दिया था और इसके बाद से फिलिस्तीनी शहर में हालात और ज्यादा बदतर हुए. पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ है. इजराइली एयरस्ट्राइक जारी है और इमारत की इमारत तबाह की जा रही है, जहां महिलाएं-बच्चे-बूढ़े मारे जा रहे हैं.

     

     

     

    काहिरा में अरब लीग हेडक्वार्टर में बैठक में अरब विदेश मंत्रियों ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा की और इजराइल से गाजा की घेराबंदी हटाने की मांग की. विदेश मंत्रियों ने गरीब और घनी आबादी वाले इलाके में खाना-पानी, बिजली-ईंधन की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से शुरू करने की अपील की. लीग ने इस “अन्यायपूर्ण” फैसले पर इजराइल को पुनर्विचार करने कहा. अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने अपनी स्पीच में इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “हम गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हैं क्योंकि उन्हें नरसंहार का सामना करना पड़ रहा है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए और निंदा की जानी चाहिए.”

    वर्तमान में अरब लीग में 22 खाड़ी देश हैं, जिसमें सऊदी अरब, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सोमालिया, सूडान, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात, यमन अल्जीरिया, बहरीन, कोमोरोस और जिबूती शामिल हैं. फिलिस्तीन के अनुरोध पर काहिरा पहुंचे अरब मंत्रियों ने इजराइल से एक कब्जे वाली शक्ति के रूप में अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने और टू-स्टेट सॉल्यूशन पर लौटने का आग्रह किया, जहां फिलिस्तीन को पूर्ण राष्ट्र का दर्जा मिल सकता है.

     

     

    सऊदी अरब ने अपने शुरुआती बयान में इजराइल पर “निरंतर कब्जे” का आरोप लगाया और “फिलिस्तीनी लोगों को उनके वैध अधिकारों से वंचित करने” का जिम्मेदार ठहराया. सऊदी अरब ने यूरोपीय यूनियन और गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल में भी टू-स्टेट फॉर्मूले पर बातचीत आगे बढ़ाने का सुझाव दिया. इनके अलावा 57 देशों के मुस्लिम संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन ने भी इजराइल की निंदा की और फिलिस्तीनी लोगों को उनका हक देना का आग्रह किया. अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दो-राज्य समाधान पर बात करने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह का 85 साल की उम्र में निधन
    Next Article दिल्ली के पीरागढ़ी में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद 33 फायर टेंडर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.