निजाम खान
*कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी 18 जून से पूरे राज्य में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। इसमें 40 साल से अधिक उम्र के लोगों की जांच की जाएगी:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*
आज दिनांक 15 जून 2020 को जिला परिषद मीटिंग हॉल में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान से संबंधित बैठक आयोजित किया गया।
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी 18 जून से पूरे जिला में गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। इसमें 40 साल से अधिक उम्र के लोगों की जांच की जाएगी। इसमें सहिया, एएनएम और सीएचओ को लगाया जाएगा। सहिया घर – घर जाकर फॉर्म भरेगी और 40 साल के लोगों की सूची बनाएगी। एएनएम और सीएचओ की सूची में दर्ज उन व्यक्तियों की स्क्रीनिग की जाएगी। इसमें हाई बीपी, डायबिटीज, सांस और लीवर संबंधी समस्याए मुंह का कैंसर, कुष्ठ रोग और मोटापा की जांच होगी। गांवों में एएनएम और सीएचओ कैंप लगाकर जांच करेगी।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. आशा एक्का ने विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के संबंध में उपायुक्त जामताड़ा,जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया। कहा कि कोविड -19 के प्रति जागरूकता लाने व स्वास्थ्य सर्वे करने को लेकर जिले में 18 जून से गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान प्रारंभ किया जाएगा। विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नीतिन मदन कुलकर्णी ने इस बाबत दिशा निर्देश दिया है।
उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की यह अभियान सहिया,एएनएम व सीएचओ के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
इस सर्वे व जांच कार्य में शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला आरोग्य समिति की सदस्य, वार्ड पार्षद के अलावा अन्य सहयोग करेंगे।
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया की प्रखंड विकास पदाधिकारी/ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी/ सीडीपीओ/जनप्रतिनिधि एक बैठक कर ले। समन्वय स्थापित कर के कार्य करें। जेएसएलपीएस के दीदियों को अभियान में शामिल कर सकते है। दो दिनों के अंदर
संबंधित कार्य निपटा लें। प्रचार प्रसार वृहद पैमाने पर करें ताकि लोगों को जानकारी हो सके ताकि लोग जागरूक हो।
PRI सदस्य, सखी मंडल, VO आदि के साथ ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ सामाजिक दूरी बनाते हुए बैठक कर लें।
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जिससे लोग पैनिक हो इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो सकती है।
अगर कोई प्रवासी लोग रेड जोन से आता है तो उसे Quarantine कीजिए। सामुदायिक स्वास्थ्य में किसी भी तरह का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*बैठक में उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की राज्य से प्राप्त निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने को कहा। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।*
*गहन जन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान का शुभारंभ दिनांक १८.०६.२०२०*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र .से.) ने बताया की पहला दिन दीवार लेखन सहिया द्वारा पूर्व में ही किया जायेगा इसके अलावा मायकिंग द्वारा प्रचार प्रसार,प्रचार सामग्री वितरण (बैनर पोस्टर वितरण) प्रदर्शन,पंचायत मुखिया/वार्ड पार्षद,सखी मंडल, वोलेंतिअर आदि के साथ ग्राम स्तर पर प्रचार सामग्री के साथ सामाजिक दुरी बनाते हुए बैठक तथा गहन जांच हेतु स्थल निर्धारित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
*१९ जून २०२० से २१ जून २०२० तक*
अभियान सप्ताह के दौरान सहिया/सेविका अपने गांव के प्रत्येक घर का भ्रमण सर्वे हेतु करेंगी एवं फॉर्मेट ए भरेंगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहिया/सेविका को टीम बनाकर टीम नंबर प्रदान करेंगे।जिसे वह घर घर सर्वे में इस्तेमाल करेंगी। सहिया/ सेविका प्रत्येक परिवार के ४० वर्ष से आधिक उम्र के लोगों की सूचि सर्वे प्रपत्र में भरेंगी तथा उनके नाम,उम्र एवं जानकारी में (हाँ/ना) अंकित करेंगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर के ०-५ वर्ष के बच्चो का भी सर्वे उनके एम सी पी कार्ड को देखते हुए भरेंगी।
इस दौरान अपने ड्यू लिस्ट भी साथ लेकर गृह भ्रमण करेंगी। ताकि छूटे/नए बच्चों का नाम ड्यू लिस्ट में शामिल किया जाय।
तीन दिनों के सर्वे के आधार पर सहिया अपने कलुस्टर की सहिया साथी बी टी टी के माध्यम से ४० वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की सूचि अपने उप स्वस्थ्य केद्र/हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के ए एन एम/सी एच ओ को प्रदान करेंगी।
अभियान सप्ताह के ४ वे दिन अपराह्न में प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के ए एन एम/सी एच ओ की अध्यक्षता में बैठक होगी और सहिया सर्वे प्रपत्र के आधार पर प्रतिवेदन देगी।इस बैठक में सहिया साथी एवं बी टी टी भी भाग लेंगे।
इस कार्य हेतु आंगनबाडी सेविका सहिया की मदद करेगी एवं जहाँ सहिया नियुक्त नही है,वहां सर्वे का कार्य की जिम्मेवारी आंगनबाडी सेविका की होगी।
*२२ जून से २४ जून तक*
अभियान सप्ताह के ५ से ७वे दिन ए एन एम/सी एच ओ के द्वारा ४० वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के गहन जांच निम्न लक्षणों के लिए होगी। उच्च रक्त चाप,मधुमेह,सांस सम्बन्धी बीमारी एवं टीबी के संदेहास्पद मामले,लीवर सम्बन्धी समस्या मुह का कैंसर,अत्यधिक मोटापा। सभी प्रकार के जांच संबंधी कारकों /किट के साथ ए एन एम/सी एच ओ गांव शहरी क्षेत्र में कैंप मोड में जांच करेंगी।इसके लिए सहिया द्वारा पंचायत मुखिया/वार्ड पार्षद के सहयोग से कैंप स्थल का चयन कर लोगों को उत्प्रेरित कर उपस्थित कराने की जिम्मेवारी लेंगी। इसका प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगी।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा,नगर परिषद अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का,डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, डॉ चंद्रशेखर आजाद,डॉ एस के मिश्रा,महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत दुबे, डॉ नीरज कुमार सहित संबंधित डॉक्टर संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

