गोलमुरी में गनिनाथ सेवा संस्थान का 13वां महा रक्तदान शिविर संपन्न, 354 यूनिट रक्त संग्रह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: गनिनाथ सेवा संस्थान, गोलमुरी द्वारा आयोजित 13वां महा रक्तदान शिविर संस्था के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 354 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय, श्री अमरप्रीत सिंह काले एवं श्री राजकुमार सिंह भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
महामंत्री संजय प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में संस्था के संरक्षक, कार्यसमिति पदाधिकारी, युवा मंच के सदस्य, आजीवन सदस्य एवं महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंत में संस्था की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए देवतुल्य रक्तदाताओं को नमन किया गया।

