Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप को पहुंची 139 कंपनियां, इंटर्नशिप में प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए विद्यार्थी
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप को पहुंची 139 कंपनियां, इंटर्नशिप में प्रतिमाह 3.5 लाख पर लॉक हुए विद्यार्थी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट ( एसआइपी) का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया. वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआइ के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है. संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को देश व दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया है. एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिये गये. इसमें कुल 139 कंपनियां शामिल हैं. इसमें सबसे खास बात यह रही कि इस बार तपग 63 कंपनियां हैं, जिन्होंने एक्सलर्स को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के लिए लॉक किया है. समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआइपी) के लिए आने वाली कंपनियों में जिसमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थी. इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया है. प्लेसमेंट अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर ए. कनकराज ने कहा कि एक्सएलआरआइ में 139 कंपनियों का आना और 100 फीसदी विद्यार्थियों को लॉक करना, यह संस्थान के गौरवमयी इतिहास व क्वालिटी व एथिक्स बेस्ड एजुकेशन का बेहतर उदाहरण है.

    52 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड
    एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद काफी शानदार इंर्टनशिप की राशि विद्यार्थियों को स्टाइपेंड के लिए दी गयी है. एवरेज स्टाइपेंड 1.41 लाख रुपये जबकि मेडियन स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये दी गयी है. वहीं, सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति माह है, जिसे बीएफएसआइ सेक्टर की ओर से ऑफर किया गया है. टॉप 5 फीसदी स्टूडेंट को 2.35 लाख प्रति माह, टॉप 10 प्रतिशत को 2.27 लाख रुपये प्रति माह, टॉप 25 फीसदी विद्यार्थियों को 2.12 लाख रुपये प्रति माह जबकि टॉप 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम 1.86 लाख रुपये प्रति माह मिलेगा. कुल 84 प्रतिशत ऐसे विद्यार्थी होंगे जो कम से कम एक लाख रुपये प्रति माह हर हाल में स्टाइपेंड के रूप में हासिल करेंगे.

     

    एक्सएलआरआइ के प्लैटिनम जुबली वर्ष में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट के रूप में भी संस्थान को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है. 591 के बड़े बैच साइज में भी एक्सलर्स को प्रतिभा पर देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियों ने भरोसा जताया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. फादर एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा एवं रामचन्दपुर गांव के बच्चों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर हुए मारपीट की घटना मामलें में प्राथमिकी दर्ज करने एवं अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है : एस पी
    Next Article राहुल गांधी ने अदाणी समूह पर लगाया कोयले के आयात में घोटाले का आरोप

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.