Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उत्पादन के चरण में , 200 वंदे भारत स्लीपर रेक्स के निर्माण का ठेका प्रौद्योगिकी साझेदारों को दिया गया: अश्विनी वैष्णव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उत्पादन के चरण में , 200 वंदे भारत स्लीपर रेक्स के निर्माण का ठेका प्रौद्योगिकी साझेदारों को दिया गया: अश्विनी वैष्णव

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उत्पादन के चरण में , 200 वंदे भारत स्लीपर रेक्स के निर्माण का ठेका प्रौद्योगिकी साझेदारों को दिया गया: अश्विनी वैष्णव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    वर्तमान में, देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उत्पादन के चरण में हैं। पहला प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और यह फील्ड ट्रायल से गुजरेगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक्स के निर्माण का ठेका प्रौद्योगिकी साझेदारों को दिया गया है। ट्रायल की सफलता के आधार पर इन ट्रेनों को रोलआउट किया जाएगा।

     

    02 दिसंबर 2024 तक, भारतीय रेल की ब्रॉड गेज इलेक्ट्रिफाइड नेटवर्क पर 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए चालू हैं। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए 136 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं, जिसमें चेयर कार शामिल हैं, ब्रॉड गेज इलेक्ट्रिफाइड नेटवर्क पर चालू हैं। अक्टूबर 2024 तक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत अधिभोग दर 100% से अधिक है।

     

    एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल के उत्पादन इकाइयां अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच का उत्पादन कर रही हैं। एलएचबी कोच का उत्पादन वर्षों के दौरान लगातार बढ़ा है। 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोच की संख्या (36,933) 2004-14 के दौरान निर्मित कोच (2,337) से 16 गुना अधिक है। भारतीय रेल ने एलएचबी कोच को तेजी से अपनाया है जो तकनीकी रूप से उन्नत हैं और इनमें एंटी-क्लाइम्बिंग व्यवस्था, फेल्योर इंडिकेशन सिस्टम के साथ एयर सस्पेंशन और कम जंग लगने वाले शेल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

     

    सुगम्य भारत मिशन (Accessible India Campaign) के तहत, भारतीय रेल दिव्यांगजन और सीमित गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए उल्लेखनीय प्रगति कर रही है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशानिर्देशों के तहत रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और टैक्टाइल साइनेज, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्केलेटर जैसी व्यापक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नवंबर 2024 तक, भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्केलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्ट स्थापित की हैं। यह पिछले दशक की तुलना में क्रमशः 9 और 14 गुना वृद्धि दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी : घर से ड्यूटी के लेने के लिए निकली युवती लापता
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.