Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उपायुक्त ने आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड से बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर अपडेट आदि मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाने तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनवाना जरुरी है। उपायुक्त नें 0 व 18 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे के फोटो, मोबाइल नंबर, हाथों के फिंगर प्रिंट व पता आदि आधार में अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा आधार बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, उनको भी आधार अपडेट करवाना अनिवार्य है।

     

     

    18 वर्ष से अधिक आयु के आधार पंजीकरण के लिए लंबित मामलों का प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ संबंध में स्थापित करने के बाद में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तथा सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में अभियान चलाकर छूटे हुए शत प्रतिशत बच्चों का आधार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी आधार केंद्रों पर आमजनों से निर्धारित शुल्क ही ली जाए यह सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि आदिम जनजाति समुदाय वाले गांव में विशेष कैंप आयोजित कर छूटे हुए लोगो का आधार बनाने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि सभी योग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान की जा सके।

     

     

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदीयार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सदानंद महतो, अनुमंडल पदाधिकारी चांडील श्री विकास कुमार राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, DPO UID, ईडिस्ट्रिकट मैनेजर तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उत्पादन के चरण में , 200 वंदे भारत स्लीपर रेक्स के निर्माण का ठेका प्रौद्योगिकी साझेदारों को दिया गया: अश्विनी वैष्णव
    Next Article जे•एन•ए•सी के उप नगर आयुक्त से भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.