संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय।
बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर लक्ष्मीपुर-पर्रा के बीच बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में नौला के श्रवण कुमार और सुशील नगर बेगूसराय के दिलीप पासवान व राजीव कुमार पासवान शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से आ रही एक बाइक ने दूसरी बाइक मे ठोकर मार दी। इसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है।

