गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर(बेगूसराय)-थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव स्थित पिपरा समसा पथ पर तेज रफ्तार टेम्पू के चपेट में आने से करीब पांच वर्षीय एक बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। वहीं टेम्पू चालक टेम्पू छोड़ कर फरार हो गया जिससे आक्रोशित लोगों के द्वारा सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान विशनपुर निवासी मुकेश कुमार राय के पुत्र करीब पांच वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई। मृतक की मां मीरा देवी रोते रोते बेसुध होकर गिर जाती थी, मृतक तीन भाई में सबसे छोटा भाई था। तो वहीं मृतक के पिता मुकेश कुमार राय पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बनवारीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित टेम्पू की ठोकर से सुमित की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। उक्त जानकारी मिलते ही एसआई नवीन कुमार, सावित्री कुमारी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जाम हटवाते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही सीओ वीणा भारती, पंसस उमेश दास, उपमुखिया नीरज कुमार सहित दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सीओ ने मृतक के परिजनों को कहा कि तत्काल प्रखंड कार्यालय से पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को सहायता दी जाएगी, एवं डीटीओ कार्यालय से जो सरकारी सहायता का प्रावधान होगा वह भी दिया जाएगा।


