Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें एडमिन एवं ग्रुप सदस्य: एसपी
    Breaking News झारखंड

    सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें एडमिन एवं ग्रुप सदस्य: एसपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें एडमिन एवं ग्रुप सदस्य:- पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा, श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.)*

    पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.) ने कहा कि आज पूरा देश कोविड-19 के महामारी के संकट से जूझ रहा है। हमारे देश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉक डाउन किया गया है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के द्वारा जैसे – फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप, यूट्यूब, टिक टॉक आदि में बहुत सारे गलत सूचनाएं, फर्जी समाचार, घृणा सामग्री से संबंधित संदेश/वीडियो/भाषण आदि प्रसारित किए जा रहे हैं। जिससे लोगों में भ्रम, डर, और घृणा की दृष्टि बन सकती है और समाज /संप्रदाय में अशांति पैदा हो सकती है। इन सभी चीजों को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के एडमिन एवं उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    *किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में गलत सूचनाएं, फर्जी समाचार ,घृणा से संबंधित सूचनाएं /भाषण/ वीडियो आदि पोस्ट नहीं करेंगे।*

    *ग्रुप एडमिन सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर और ग्रुप के अन्य सदस्य गलत सूचना/वीडियो आदि पोस्ट ना करें। इस पर भी दें विशेष ध्यान।*

    *सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत सूचनाएं ,फर्जी समाचार एवं घृणा से पूर्ण भाषण/ वीडियो / संदेश पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई । साथ ही हो सकती है गिरफ्तारी।*

    सोशल मीडिया के एडमिन एवं उपयोगकर्ताओं के आवश्यक निम्न नियम बनाए गए हैं-

    *∆ व्हाट्सएप,फेसबुक एडमिन एवं यूट्यूब निर्माता*

    1. ग्रुप में विश्वासी एवं जिम्मेदार सदस्य को जोड़ा जाए ,जो सही ख़बरें एवं जानकारी साझा करें।

    2. ग्रुप के कोई भी सदस्य किसी भी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट ना करें।

    3. ग्रुप में साझा की जाने वाली सूचनाएं /जानकारी / खबरों की नियमित निगरानी करें।

    4. अगर कोई सदस्य गलत सूचनाएं, फर्जी समाचार, अफवाह एवं घृणा से संबंधित पोस्ट करने पर एडमिन के द्वारा चेतावनी दी जाए । चेतावनी के बाद भी इस तरह के आपत्तिजनक सूचनाएं पोस्ट करने पर इसकी सूचना पुलिस को करें।

    5. आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वाले गैर जिम्मेदार सदस्य को ग्रुप से हटा दिया जाए एवं 100 डायल करके पुलिस को सूचित किया जाए।

    6. ग्रुप या समूह में बेकाबू हो जाने पर सेटिंग बदलकर केवल एडमिन के पोस्ट करने का अधिकार कर दिया जाए।

    *∆व्हाट्सएप , फेसबुक पेज के सदस्यों के लिए*

    1. कोई भी गलत सूचनाएं, फर्जी समाचार, घृणा से संबंधित संदेश/ भाषण /वीडियो आदि जो ग्रुप के अन्य सदस्यों से प्राप्त हुए हैं। उन्हें पोस्ट, लाइक ,फॉरवर्ड एवं सर्कुलेट न करें।

    2. ग्रुप या समूह में कोई भी सामग्री पोस्ट करने से पहले प्राप्त समाचार/ संदेश /वीडियो आदि स्रोतों का सत्यापन कर लें।

    3. अशांति /हिंसा/ संप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले खबरों को अग्रसित करने से बचें।

    4. COVID-19 महामारी से संबंधित गलत समाचार एवं दावा को साझा न करें।

    5. COVID -19 से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिवार/ रिश्तेदारों , डॉक्टरों एवं सहायक कर्मियों से संबंधित कोई भी जानकारी पोस्ट न करें।

    6. कोई भी कंटेंट टेक्स्ट, वीडियो, पिक्चर आदि जो अशांति /हिंसा /जाति /धर्म /समुदाय के भावनाओं को चोट पहुंचाने वाले पोस्ट ना करें।

    7. किसी भी व्यक्ति को अपमान करते हुए वीडियो/ संदेश आदि को पोस्ट न करें।

    8. अश्लील / Sexually explicit contents ग्रुप या समूह में साझा न करें।

    9. अगर गलत सूचना, फर्जी समाचार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर www. cybercrime.gov.in ; ktwitter@jharkhandPolice या डायल 100 पर रिपोर्ट करें। साथ ही ग्रुप एडमिन/व्यवस्थापक को भी तुरंत सूचना दें।

    *∆व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर, यूट्यूब, टिक टॉक के उपयोगकर्ताओं के लिए*

    1. धर्म ,जाति एवं संप्रदाय को भावनात्मक आहत पहुंचाने वाले व्हाट्सएप के डिस्प्ले पिक्चर, स्टेटस या फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर के प्रोफाइल पिक्चर लगाने से बचें।

    *∆फेसबुक, टि्वटर ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम ,टिक टॉक के फॉलोअर्स/ सब्सक्राइबर्स के लिए*

    1.आपत्तिजनक कंटेंट को फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स लाइक, रिट्वीट या फॉरवर्ड करने से बचें।

    2.आपत्तिजनक पोस्ट के संदर्भ में
    twitter@jharkhnadPolice या डायल 100 पर कॉल करके रिपोर्ट करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्वारंटाइन सेंटर से बिना रिपोर्ट के मरीजों की छुट्टी नही:अनुमंडल पदाधिकारी
    Next Article असहाय जरूरतमंदों समाज के लोगों के लिए हमेशा तैयार रहूंगा: धर्मेंद्र सोनकर

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.