असहाय जरूरतमंदो समाज के लोगों के लिए हमेशा तैयार रहूंगा: धर्मेंद्र सोनकर
आज दिनांक 25.04.2020 शनिवार को लॉक डाउन में कोरॉना महामारी में मानव सेवा के 23 वा दिन कांग्रेस पार्टी ओबीसी के कोल्हान प्रभारी , समाजसेवी एवं एकता संघ के संस्थापक धर्मेंद्र सोनकर ने अपने तमाम साथियों के साथ *कदमा, शस्त्रीनगर एवं बिष्टुपुर के 200 असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच अपने आवासीय कार्यालय से निरंतर की तरह आज भी कच्चा अनाज चावल 05 किलो,आलू 02किलो,तेल 0.5 लीटर, दाल 0.5 किलो एवं दूध पैकेट वितरण किया गया वहीं दूसरी ओर सूचना प्राप्त होने पर जरूरतमंदो के घर घर भी कच्चा अनाज पहुंचाया गया* ।
श्री सोनकर ने कोरोना महामारी में भोजन एवं कच्चा अनाज वितरण के साथ साथ निरंतर झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्देश नियामवली को भी लोगो को अवगत करवाया जिसमें मुख्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा।
*कोई भी व्यक्ति झारखंड राज्य में भूखा ना रहे*।
आज इस मानवता सेवा वितरण कार्यक्रम का 23 वा दिन सभी साथी गण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रूप से धनाई मुर्मू, प्रकाश बैरवा,जीतू ,गुलाब,अमित दुबे,मनोज भगत, राजू सिंह,संजय पांडे,करण,बिट्टू,सोनू नंदन,मनीष महादेव,रवि प्रसाद,दानिश,अरविंद, विश्वकर्मा यादव,नमता अर्जुन एवं अन्य सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर इस सेवा में हिस्सा लिए।

