Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने रक्तदान के क्षेत्र में रचा इतिहास
    Uncategorized

    सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने रक्तदान के क्षेत्र में रचा इतिहास

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    भगवानपुर,बेगूसराय:कौन कहता है की आसमां में सुराख नहीं हो सकता,एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो |
    जी हाँ,इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है महज डेढ़ वर्ष पूर्व बिहार सरकार से रजिस्टर्ड हुई सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने
    वैसे तो इस संस्था ने महज डेढ़ वर्ष में ही सैकड़ों छोटे – बड़े सामाजिक कार्य करके ना सिर्फ बेगूसराय बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी हजारों लोगों की मदद करके लोगों के भरोसे पर खड़ी उतरी है बल्कि रक्तदान के क्षेत्र में ऐसी इबादत लिख दी है जो अपने आप में एक अनोखी पहल है |
    एक समय हुआ करता था जब रक्तदान के नाम पर लोगों के पसीने छूट जाते थे परंतु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के अंदर बैठे डर को इस संस्था ने ना सिर्फ समाप्त किया बल्कि उन्हें जागरूक कर संस्था का प्रधान कार्यालय जिस गाँव में अवस्थित है उसी गाँव चंदौर से 51 युवाओं और महिलाओं को जागरूक कर उनसे रक्तदान भी कराया | किसी एक गाँव से इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान शायद ही जिले के किसी गाँव में देखने को मिले |
    इस संबंध में सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के संस्थापक सह सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ सोनू ने बताया की हमारी संस्था का नाम मेरे माता और पिता के नाम पर हमने रजिस्टर्ड कराया है और इस नाम में जितनी पवित्रता है उतनी ही पवित्रता के साथ हमारी संस्था से जुड़े सदस्य और शुभचिंतक काम भी करते हैं |
    शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आगे बताया की वैसे तो पूरे जिले के सैकड़ों युवाओं ने संस्था के माध्यम से अपना रक्तदान कर चुके हैं लेकिन किसी भी गाँव में इतनी भारी संख्या में रक्तवीर नही होते | परंतु, जहाँ हमारी संस्था का प्रधान कार्यालय है उस चंदौर गाँव में हमने इक्यावन रक्तवीरों का समूह खड़ा कर दिया और आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाकर सिर्फ चंदौर गाँव से एक सौ एक रक्तवीरों का समूह बनाने का लक्ष्य है |
    ब्लड के अभाव में किसी मरीज की जान नही जानी चाहिए ये सूर्यकला रामजी फाउंडेशन का प्रयास रहता है |
    इस नेक कार्य में लगातार चंदौर के युवाओं में सत्यम,श्रवण,प्रिंस,संतोष,मिथुन,सरोज और शाहनवाज हसन का सहयोग मिल रहा है |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझंझारपुर एबीभीपी के द्वारा नगर सम्मेलन का हुआ आयोजन
    Next Article हरदिया को 81रनों से नीमा चांदपुरा की टीम ने किया पराजित

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    September 20, 2026

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष

    September 20, 2026

    How to Evaluate Online Information Before You Rely on It

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.