Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत की आडियो क्लिप से कई अह्म खुलासे, भविष्य को लेकर चितिंत रहे, रिया का था सुशांत के रुपयों पर कंट्रोल
    Breaking News सिनेमा

    सुशांत की आडियो क्लिप से कई अह्म खुलासे, भविष्य को लेकर चितिंत रहे, रिया का था सुशांत के रुपयों पर कंट्रोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुम्बई. सुशांत सिंह राजपूत का एक आडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें कई खुलासे हुए है, यह आडियो क्लिप सुशांत की मौत से पांच माह पहले जनवरी की बताई जा रही है. आडियो में सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनके कुछ फाइनेंशियल एडवाइजर्स की आवाज सुनाई दे रही है. सुशांत इसमें बॉलीवुड छोडऩे की बात कर रहे हैं और भविष्य की प्लानिंग बना रहे हैं. साथ ही सभी से वे खर्च कम करने के तरीकों पर बात कर रहे हैं. ऑडियो क्लिप सुनने के बाद स्पष्ट होता है कि सुशांत के पैसों पर पूरा कंट्रोल रिया चक्रवर्ती का था.

    सुशांत मुंबई छोडऩा चाहते थे-

    ऑडियो में सुशांत मुंबई छोडऩे की बात कर रहे हैं और रिया उन्हें गोवा जाने की सलाह दे रही हैं. वे कह रही हैं, हम एक-दो महीने के लिए गोवा जाएंगे और फिर फैसला करेंगे. ये सुशांत अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. खुद को सुरक्षित करना चाहता है.

    इसके आगे सुशांत कह रहे हैं कि वे रिटायर्मेंट का प्लान करना चाहते हैं और सबसे पूछ रहे हैं कि ये कैसे होगा, इस पर रिया कहती हैं, सबसे पहले उन पैसों के बारे में सोचना चाहिए जो उसके पास हैं. उसका रिटर्न कितना मिलेगा.

    मन की शांति की तलाश में थे सुशांत-

    सुशांत किसी प्राकृतिक और हरियाली वाली जगह जाने की बात कर रहे हैं, जहां उन्हें मन की शाति मिल सके. इस पर रिया उन्हें पावना महाराष्ट्र की सलाह देती हैं. वे कहती हैं, हम एक.दो दिन में पावना जाएंगे और देखेंगे कि उसे कैसा महसूस होता है, उसे एक महीने में मन कि शांति मिलती है या नहीं, मैं ज्यादातर समय उसके साथ रहना चाहती हूं. उसके बाद हम इस घर से बाहर निकलने के बारे में चर्चा करेंगे और इसके मालिक से बात करेंगे.

    सुशांत ने कहा, मैं मुश्किल से बाहर निकल पाता हूं-

    सुशांत कह रहे हैं, मैं मुश्किल से अपने कमरे से बाहर निकल पाता हूं. ये मेरी बौद्धिक जिज्ञासा है अपने आप का ख्याल रखने के लिएए लेकिन किसी भी तरीके से वित्तीय तौर पर नहीं, क्योंकि मेरा दिमाग इस हालत में नहीं है. मैं किसी दिन कुछ महसूस करता हूं और किसी दिन कुछ और. इसलिए मैं इस समय को बर्बाद नहीं कर सकता. इस पर रिया कहती हैं, हम कुछ न कुछ हल निकाल लेंगे. हम सबसे अच्छे लोग हैं.

    खर्चे कम करने की अपील भी कर रहे सुशांत-

    सुशांत पूछते हैं कि हम इस पैसे को खर्च करने से रोक कैसे सकते हैं, इस पर एक शख्स उन्हें बताता है कि उसके पास उनके खर्चों की एक लिस्ट है, जो वे हर महीने करते हैं. इसलिए खर्चों को कम करना होगा और पैसे बचाने होंगे.

    रिया से लगातार पूछताछ कर रही सीबीआई-

    सीबीआई रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को 10 घंटे और शनिवार को करीब 7 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब हुए. रिपोर्ट की मानें तो आज रविवार को फिर गई है. रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, हाउसकीपर नीरज से भी सीबीआई सवाल-जवाब कर चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेशद्रोह में गिरफ्तार हीर खान ने खोले कई राज, 4 दिन और होगी पूछताछ
    Next Article हर क्षेत्र में देश को बनाना है आत्मनिर्भर: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.