Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने दी कर्जधारकों को बड़ी राहत: 28 सितंबर तक बढ़ाया लोन मोरेटोरियम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट ने दी कर्जधारकों को बड़ी राहत: 28 सितंबर तक बढ़ाया लोन मोरेटोरियम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लोन रीपेमेंट मोरेटोरियम को 28 सितंबर तक बढ़ा दिया और इस अवधि के दौरान किश्तों का भुगतान न करने के कारण किसी भी लोन को एनपीए घोषित नहीं करने का निर्देश दिया है. लोन मोरेटोरियम मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को बार-बार टाला जा रहा है. अब इस मामले को सिर्फ एक बार टाला जा रहा है वो भी फाइनल सुनवाई के लिए. इस दौरान सब अपना जवाब दाखिल करें और मामले में ठोस योजना के साथ अदालत आएं.

    सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा कि उच्चतम स्तर पर विचार हो रहा है. राहत के लिए बैंकों और अन्य हितधारकों के परामर्श पर दो या तीन दौर की बैठक हो चुकी हैं और चिंताओं की जांच की जा रही है. केंद्र ने दो हफ्ते का समय मांगा था इस पर कोर्ट ने पूछा था कि दो हफ्ते में क्या होने वाला है? आपको विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुछ ठोस करना होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एमआर शाह की तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की.

    शीर्ष अदालत के बैंक लोन अकाउंट को अगले दो महीने तक एनपीए घोषित नहीं किए जाने के आदेश से कर्जधारकों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, अगर किसी व्यक्ति के लोन को एनपीए घोषित कर दिया जाता है तो उसकी सिबिल रेटिंग खराब हो जाती है. इससे उसे भविष्य में किसी बैंक से लोन लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

    वहीं, अगर लोन मिल जाता है तो उसे अच्छी सिबिल रेटिंग वाले व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर चुकाना पड़ सकता है, क्योंकि अब बैंक इसी आधार पर ब्याज दरें भी तय कर रहे हैं. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद क्रेडिट कार्ड, होम लोन, व्हीकल लोन, होम लोन की किस्त मोरेटोरियम खत्म होने के दो महीने बाद तक नहीं चुकाने पर भी बैंक उसे एनपीए घोषित नहीं करेंगे. हालांकि, डिफॉल्ट पर जुर्माना या ब्याज वसूल सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक: एलएसी पर तनाव कम करने पाँच बिंदुओं पर बनी सहमति
    Next Article रघुवंश प्रसाद की चिट्ठी का लालू प्रसाद यादव ने दिया जवाब, आप कहीं नहीं जा रहे हैं

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.