सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुंदर नगर पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा के निर्देश पर सुंदर नगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सुंदर नगर में रोड पर फ्लैग मार्च निकाली व शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम के पर्व बनाने का आग्रह किया। इसमें शामिल सुंदर नगर थाना प्रभारी के नृत्य काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया इस मौके पर सुंदर नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने कहा कहा कि पर्व_ त्यौहार में महौल खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी तथा जनता से अपील की किसी तरह का अफवाह पर न जाए

