Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीबीएसई-आईसीएसई परिणामों में समर्पण क्लासेस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, सम्मानित हुए छात्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति शिक्षा

    सीबीएसई-आईसीएसई परिणामों में समर्पण क्लासेस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, सम्मानित हुए छात्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीबीएसई-आईसीएसई परिणामों में समर्पण क्लासेस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन, सम्मानित हुए छात्र

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एडुकेशन के बारहवीं के घोषित नतीजों में समर्पण क्लासेस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान विषय के दो विद्यार्थी अपने स्कूल टॉपर रहें। शिक्षा निकेतन स्कूल की सृष्टी कुमारी ने 95% और वैली व्यू स्कूल के छात्र एहतेशाम सिद्दकी ने 94 फ़ीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर रहें। इसके अलावे आधे दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों ने केमेस्ट्री सहित पूरे विज्ञान विषय में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये। समर्पण क्लासेस के संचालक सह शिक्षक अमितेश मिश्रा ने सुपर थर्टी के तर्ज़ पर दो वर्ष पूर्व “समर्पण कोचिंग क्लासेस” की स्थापना की थी, इसका संचालन बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में होता है। इसके पीछे उद्देश्य था कि महँगी शिक्षा के अभाव में कोई योग्य और मेधावी छात्र अवसर से वंचित ना रहें। उन्होंने काफ़ी बच्चों को निःशुल्क कोचिंग भी दिया। स्टूडेंट्स ने भी अपने शिक्षक के लग्न और अथक प्रयासों का प्रतिफ़ल शानदार अंक प्राप्त कर दिये है।

    ● मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

    समर्पण क्लासेस की ओर से संचालक सह शिक्षक अमितेश मिश्रा ने बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले आधे दर्जन से अधिक छात्रों का सम्मान किया। इस दौरान 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वालों को प्रशस्ति-पत्र और मेडल भेंटकर अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में शिक्षा निकेतन स्कूल की निधि शर्मा और सृष्टि कुमारी, वैली व्यू स्कूल के एहतेशाम सिद्दकी और प्रियांशु कुमार वर्मा, लिटिल फ्लॉवर स्कूल के सिमरनजीत कौर, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के विनायक सरकार शामिल हैं। सम्मान समारोह सफल बनाने में शिक्षक अमितेश मिश्रा के अतिरिक्त कोचिंग के स्टूडेंट्स अशुतोष कुमार सिंह, ओम भारद्वाज और संदीप कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गोड्डा जिला प्रशासन द्वारा दलित परिवार को बेघर किये जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया
    Next Article किसी भी हालत में जेसीबी का प्रयोग नहीं हो, इसका रखें विशेष ध्यान, नहीं तो होगी कार्रवाई:डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.