Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंघियाघाट डीबीजीबी बैंक के शाखा प्रबंधक ने जीविका दीदियों पर चलाया झाड़ू,
    Uncategorized

    सिंघियाघाट डीबीजीबी बैंक के शाखा प्रबंधक ने जीविका दीदियों पर चलाया झाड़ू,

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गौरव कुमार झा की रिपोर्ट

    विभूतिपुर समस्तीपुर
    विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में गुरुवार को जीविका समूह के लगभग 2 सौ जीविका दीदियों ने लगभग 2 घंटे तक शाखा प्रबंधक आर्केश कुमार के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान महिलाओ ने शाखा प्रबंधक के द्वारा जीविका दीदियों पर झाड़ू चलाने का आरोप लगा रहे थे। और शाखा प्रबंधक हाय हाय, घुसखोरी बंद करो, बैंक मैनेजर मुर्दाबाद, बैंक मैनेजर तेरी मनमानी नहीं चलेगी का नारा लगा रहे थे।साथ ही महिलाओं ने शाखा प्रबंधक के द्वारा खाता खोलने के समय बीमा कराने के लिए दबाव बनाने, बैंक में काम करने आ रही महिला जीविका दीदियों के साथ अभद्र व्यवहार करने व जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अपने कई मांगों को लेकर जीविका दीदी लगभग 200 की संख्या में हाथ में झाड़ू लेकर बैंक पर आ गए। और वेरीफाई काउंटर के सामने अपना आवाज बुलंद करने लगे। इसी बीच कोई महिला ने बैंक मैनेजर पर झाड़ू फेंक दी। जिससे मैनेजर को चोट आई। जिसपर आक्रोशित होकर मैनेजर ने वही झाड़ू लेकर पुनः महिला के बीच में फेंक दिए। जिससे महिला को भी चोट आई । जिसपर महिला उग्र हो गई और बैंक के अंदर घुसकर हंगामा करना शुरू कर दी। मैनेजर अपनी जान बचाकर छुप हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा रहे थे। लेकिन उग्र महिला किन्हीं का बात मानने को तैयार नहीं थी।उनका एक ही मांग था झाड़ू मारकर बदला लेने का। यह हंगामा लगभग 2 घंटे तक चली।बैंक का सारा काम ठप हो गया। जिससे कुछ ग्राहक बैरंग वापस लौट गए। अंत में समय ढलने के बाद महिला ने अपने-अपने घर धीरे-धीरे चले गए। वहीं इसकी जानकारी रीजनल मैनेजर को दी गई ।रिजिनल मैनेजर मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक आर्केश कुमार ने झाड़ू से मारने का आरोप को ठुकराते हुए झाड़ू वापस फेंकने की बातों को कबूल किया। वहीं रीजनल मैनेजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि यह निंदनीय बात है सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं इस संबंध में शाखा प्रबंधक आर्केश कुमार ने बीडीओ को एक लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है और कार्रवाई हेतु मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की अब तक की सुर्खियां
    Next Article कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रशासन भ्रमण कर निगरानी में।

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.