Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार किसानों की पसंद को प्रोत्साहित करना चाहती है किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इस पर कार्ययोजना बने:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    सरकार किसानों की पसंद को प्रोत्साहित करना चाहती है किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इस पर कार्ययोजना बने:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा की

    सरकार किसानों की पसंद को प्रोत्साहित करना चाहती है किसानों की आमदनी कैसे बढ़े इस पर कार्ययोजना बने:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    राज्य सरकार किसानों की पसंद के अनुरूप उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती है। उनकी पूर्व की आमदनी को बढ़ाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। विभाग किसानों को लाभान्वित करने के लिए समय से पूर्व तैयार रहे, क्योंकि किसान समय के साथ खेती कार्य करते हैं, और अगर उन्हें समय पर लाभ नहीं मिला तो उनकी मेहनत व्यर्थ चली जायेगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निदेश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के उत्पादित सब्जियों को अधिक दिनों तक संग्रह करने एवं अधिक मुनाफा देने के लिए कोल्ड रूम के निर्माण को प्राथमिकता दें। यह कार्य अधिक सब्जी उत्पादन करने वाले पंचायत में हो। इसके लिए सभी का ईमानदारी से कार्य करते हुए किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य होना चाहिए। उन्हें बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य करें।

    धान संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। इसके लिए पूरे राज्य में धान संग्रह केंद्रों की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाएं। धान क्रय करने तैयारी पूर्व से प्रारंभ होना चाहिए, जिससे धान क्रय करने और उसके संग्रहण में दिक्कत न हो। चलंत क्रय केंद्र, हाट-बाजार में क्रय करने की योजना पर भी विभाग विचार करे। उदेश्य स्पष्ट है किसानों की सहूलियत के अनुरूप धान क्रय करना।

    मत्स्य पालन के दायरे में बढ़ोतरी करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में बड़ा केज कल्चर नजर आता है। अन्यथा अधिकतर जगह छोटे स्तर पर मत्स्य का उत्पादन हो रहा है। विभाग मत्स्य उत्पादन में और बढ़ोतरी करे। पशुधन का लाभ सभी प्रमंडल के लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार मिले, तो वे लाभान्वित होंगे। विभाग इस दिशा में आवश्यक कदम उठाये।

    *ससमय उपलब्ध हो सके बीज-खाद*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग बजट का रिस्ट्रक्चर करे, जिससे समय पूर्व तैयारी कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके। ससमय बीज, खाद व अन्य कृषि से संबंधित संसाधनों का क्रय सुनिश्चित हो सके। किसानों को सरसों, दलहन, सोयाबीन की खेती के लिए जागरूक करें, जिससे उनके अधिक से अधिक आर्थिक लाभ की राह आसान हो। इनके उत्पादन से किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

    *★इन विषयों से हुए अवगत…*

    मुख्यमंत्री बने वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट से अवगत हुए। उन्होंने कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य और सहकारिता विभाग के केंद्र व राज्य प्रयोजित योजनाओं में किये गए आवंटन की जानकारी ली। उपरोक्त सभी विषयों की योजनाओं की संख्या जानी, इनमें केंद्र व राज्य की योजनाएं शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य की योजनाओं प्रदर्शन, मुख्य योजनाओं की स्थिति और आगे की विभागीय योजना, राज्य की नई योजनाओं की कार्य योजना, मुख्य गतिविधियों और उपलब्धि, विभाग में मानव संसाधन की स्थिति, रिक्त पदों को भरने के विरुद्ध उठाये गए कदम, राष्ट्रीय बागवानी मिशन की जानकारी ली।

    बैठक में मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्री बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अबू बकर सिद्दिकी, निदेशक राष्ट्रीय बागवानी मिशन श्री वरुण रंजन, निदेशक पशुपालन श्रीमती नैंसी सहाय व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत बंद को पूर्ण सहयोग करेगा बीर खालसा दल
    Next Article कृषि बिल के खिलाफ राजनीतिक दल के साथ साथ व्यापारी वर्ग भी उतरे सड़क पर

    Related Posts

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    October 8, 2026

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    October 8, 2026

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Mania Casino Review: A Deep Dive into the High-Octane World of Modern iGaming

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    42 पूर्व न्यायाधीशों का चुनाव आयोग और SIR को समर्थन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओ

    मुर्दा मैदान की नवरात्रि बाद होगी पूरी सफाई, उपमहापौर ने दिया लिखित भरोसा

    बर्मामाइंस में 52 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.