Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज में ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जहां महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करें: अमित कुमार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    समाज में ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जहां महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करें: अमित कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज में ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता है जहां महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। उक्त बातें अमित कुमार उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर ने स्थानीय एक दैनिक अखबार द्वारा आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व किए गए कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सभी क्षेत्रों मे बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा उच्चतर शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा बारहवीं कक्षा तक बच्चियां लड़कों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती है हाल में आए परीक्षा परिणाम यह बताते हैं लेकिन उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा उच्चतर शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित कराने के उद्देश्य सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है जिसका पिछले दिनों प्रधानमंत्री द्वारा सांकेतिक रूप से शिलान्यास भी किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने संघर्ष और संकल्प की वजह से प्रतिमान स्थापित करने वाली महिलाओं का उचित सम्मान किया जाना चाहिए। इनके सम्मान से समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और उनके  कार्यों से प्रभावित होकर कई और प्रतिभाएं सामने आएगी। स्थानीय दैनिक द्वारा आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने अखबार समूह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। स्वागत भाषण स्थानीय दैनिक अखबार के संपादक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति  डॉ शुक्ला महंती सम्मानित अतिथि के तौर पर पदम श्री पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल उपस्थित थी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, CWC ने किया खारिज: सुरजेवाला
    Next Article भाजपा को प्रचंड जनादेश पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने किया लड्डू वितरण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.