Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समस्तीपुर : हसनपुर में किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर सड़क जाम कर किया आन्दोलन
    Uncategorized

    समस्तीपुर : हसनपुर में किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर सड़क जाम कर किया आन्दोलन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

    समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के हसनपुर बाजार के सुभाष चौक पर क्षेत्रीय किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को तड़के सुबह से घंटों तक सड़क को जाम रखा । वहीं किसानों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी ही पीठ पर अपने ही हांथों से पीठ थपथपाते हुए किसानों को मुंगेरीलाल के हसीन सपना दिखाकर कहा करते थे कि देश की किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी की जायेगी । किसानों ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के द्वारा किसानों के लिए किये गए वादे तो दूर दूर तक पूरी नहीं हुई है । लेकिन किसानों को फसल उपजाने के लिए जरूरत खाद के लिए हसनपुर प्रखण्ड कार्यालय से लेकर स्थानीय खाद दुकानदारों के यहाँ चक्कर पर चक्कर लगाने के बाबजूद भी खाद नहीं मिल पा रही है । वहीं किसानों ने खाद दुकानदारों पर गम्भीर आरोप लगाया है कि किसान जब खाद दुकान पर जाते हैं तो दुकानदार किसानों के साथ बदसलूकी से पेश आते हैं और अबोध किसानों को एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराकर चार बोरी का एस्टीमेट उक्त किसान के नाम पर कर देते हैं । और शेष खाद को दुकानदार कालाबाजारियों मे खुल्ला करके अत्यधिक दामों पर बेचा करते हैं जिसे कोई देखने वाला नहीं है । जब किसानों के द्वारा विरोध किया जाता है तो दुकानदार किसानों को झड़पते हुए कहते हैं कि जिसके पास जाना है जाओ मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला है । जिससे किसान हतोत्साहित होकर बुधवार को हसनपुर बाजार के सुभाष चौक पर सुबह से ही घंटों तक सड़क जाम कर आवाजाही वाधित रखा । जिसे हसनपुर पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाकर जाम तुड़वाकर आवाजाही को बहाल करवाया । मौके पर क्षेत्रीय किसान अरविन्द यादव , हरिओम कुमार , लक्ष्मी यादव आदि सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता को मारपीट कर घायल कर दिया
    Next Article जबरन धर्मांतरण मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का एबीवीपी ने किया पुतला दहन

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.