Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जबरन धर्मांतरण मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का एबीवीपी ने किया पुतला दहन
    Uncategorized

    जबरन धर्मांतरण मामले को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का एबीवीपी ने किया पुतला दहन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का पुतला दहन किया गया l एबीवीपी जिला केंद्र के नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में लगभग 60 की संख्या में छात्र छात्राओं ने जी डी कॉलेज परिसर में लावण्या को न्याय दो , बेटियों पर अत्याचार बंद करो , जबरन धर्मांतरण बंद करो नारे लगाते हुए जी डी कॉलेज गेट के समक्ष पुतला दहन किया गया l पुतला दहन करते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज मिशनरी ताकत पूरे देश में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है और तमिलनाडु की बेशर्म सरकार के द्वारा शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों की आड़ में क्रिश्चियन मिशनरी को संरक्षण दिया जा रहा है l भारत की संस्कृति पर इस प्रकार का हमला विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा l विशेषकर छात्राओं और महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना और उस संस्थान को संरक्षण मिलना सरकार की विफलता और बेशर्मी का प्रतीक है l प्रदर्शन में शामिल कॉलेज इकाई के पूर्व अध्यक्ष आदित्य राज एवं नगर सह मंत्री आकाश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के परिणाम स्वरूप जब तमिलनाडु उच्च न्यायालय ने धर्मांतरण मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया तो भारत विरोधी तमिलनाडु की सरकार जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई जो तमिलनाडु सरकार की छात्रा विरोधी होने का परिचायक है l कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य निधि कुमारी एवं सुगंधा ने कहा कि जब लावण्या को न्याय देने और धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा था तो बेशर्मी की सारी हदों को पार करते हुए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में ले लिया किंतु लावण्या के हत्यारे खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं l कार्यालय मंत्री अजीत कुमार एवं नीतीश कुमार ने कहां की जिस तरीके से पूरे देश में धर्मांतरण का मामला सामने आ रहा है राज्य और केंद्र सरकार को चाहिए कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें एवं तमाम क्रिश्चियन मिशनरी ऊपर प्रतिबंध लगाए l मौके पर प्रियंका, दिव्या, दामिनी, रेशमी शिल्पी, आकांक्षा, अंजलि, सुषमा, प्रणव ,राजवंशी ,सुमित ,ललित ,अमन चंदन ,अंकित, नितिन प्रकाश ,सोहन यश ,कुंदन, प्रिंस अनुज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर : हसनपुर में किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर सड़क जाम कर किया आन्दोलन
    Next Article गुजरात मे आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये समस्तीपुर के टीम रवाना हुए

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.