Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब और UAE के दौरे पर आर्मी चीफ नरवणे, पाकिस्तान आशंकित
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सऊदी अरब और UAE के दौरे पर आर्मी चीफ नरवणे, पाकिस्तान आशंकित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रियाद/अबू धाबी. भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के सऊदी अरब और UAE दौरे को लेकर पाकिस्तान के कान खड़े हो गए हैं. सऊदी और UAE से संबंध बिगड़ने के बाद इंडियन आर्मी चीफ के इस दौरे के कई मतलब निकाले जा रहे हैं. यह भारत के किसी सेनाध्यक्ष का इन दोनों देशों का पहला दौरा है. भारतीय सेना के मुताबिक, जनरल नरवणे पहले UAE जाएंगे और वहां 12 दिसंबर तक रुकेंगे. उनका सऊदी अरब का दौरा 13 और 14 दिसंबर को होगा. इस दौरे के दौरान वे दोनों खाड़ी देशों की मिलिट्री के सीनियर अफसरों से मुलाकात करेंगे. उनसे भारत के साथ रक्षा संबंध मजबूत करने पर चर्चा होगी.

    जनरल नरवणे सऊदी अरब के रॉयल सऊदी लैंड फोर्स और जाइंट फोर्स हेडक्वार्टर जाएंगे. वे किंग अब्दुल अजीज मिलिट्री एकेडमी का दौरा करेंगे. सऊदी अरब के नेशन डिफेंस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट और फैकल्टी से भी सेना प्रमुख की मुलाकात होगी. भारत और सऊदी अरब के रिश्ते बीते कुछ सालों में अच्छे हुए हैं. सऊदी अरब ने भारत के साथ मिलकर डिफेंस इक्विपमेंट बनाने में भी दिलचस्पी दिखाई है. सेना प्रमुख वहां के अफसरों से इस मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं. सऊदी अरब चीन, अमेरिका और जापान के बाद भारत का चौथा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. यह भारत में ईंधन की सप्लाई करने के लिहाज से भी अहम है. भारत में करीब 18% कच्चे तेल का आयात सऊदी अरब से ही होता है.

    बता दें कि पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती में कश्मीर को लेकर पड़ी दरार हर दिन और गहरी होती नजर आ रही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर को लेकर सऊदी अरब को चुनौती दे डाली थी. कुरैशी की टिप्पणी से नाराज सऊदी को मनाने के लिए पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख कमर बाजवा को भी भेजा था लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. पाकिस्तान को अगले महीने सऊदी अरब को 2 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना पड़ सकता है.

    इसके आलावा पाकिस्तान के सऊदी अरब और UAE से रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं. कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया और न ही ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन की मीटिंग बुलाई. सऊदी ने पाकिस्तान की खराब माली हालत के बावजूद कर्ज लौटाने को कहा तो यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों को नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी. पाकिस्तान पर सऊदी अरब के 1 अरब डॉलर कर्ज के अलावा, यूएई के 2 अरब डॉलर का भी कर्ज है जिसे उसे जल्द लौटाना पड़ सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 1 जनवरी से बदल जाएंगे GST रिटर्न के नियम, 94 लाख टैक्सपेयर्स पर होगा असर

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.