Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्था ‘कोशिश’ ने बाराबंकी के सबर परिवारों को भेंट की राशन सामग्री व भोजन पैकेट
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    संस्था ‘कोशिश’ ने बाराबंकी के सबर परिवारों को भेंट की राशन सामग्री व भोजन पैकेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्था ‘कोशिश’ ने बाराबंकी के सबर परिवारों को भेंट की राशन सामग्री व भोजन पैकेट

    ■ बाराबंकी में सबर समुदाय के ग्रामीणों के बीच भूख संकट, मदद की अपील।

    गुरुवार, जमशेदपुर: देशव्यापी लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद हेतु कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन निरंतर कार्य कर रही है। परंतु लॉकडाउन के इतने दिनों बाद भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहाँ जरूरतमंदों तक मदद अब भी नही पहुंच पाई है। ऐसा ही एक स्थान है बाराबंकी पंचायत का बाराबंकी गाँव जहाँ सबर जाति के लोग निवास करते हैं। गुरूवार को शहर की स्वयंसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के सदस्यों द्वारा बाराबंकी गाँव का दौरा किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा सबर जाति के 30 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट की गयी। वहीं, गाँव के करीब डेढ़ सौ लोगों के बीच भोजन पैकेट वितरित किए गए। सेवा कार्य से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखी गयी,  ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खुद का बचाव करते हुए सेवा प्रदान की। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बाराबंकी गाँव में लोगों को मदद की अत्यंत आवश्यकता है। लॉकडाउन से उनका जीवन-यापन कठिन हो गया है। संस्था कोशिश ने अन्य सामाजिक संगठनों से भी ऐसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की अपील की है। ज्ञात हो कि संस्था कोशिश द्वारा लॉकडाउन के दूसरे दिन से निरंतर जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचायी जा रही है।

    सेवा कार्य में संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सह संरक्षक दिनेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश गिरी, शैलेन्द्र प्रसाद, नवजोत सिंह सोहल, रोहित सिंह, सुमित सिंह, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, हन्नी परिहार, प्रेम झा, कुमार गौतम, पीयूष इशू, शेखर बाबू, धीरज सिंह, संजू सिंह, अखिलेश तिवारी, मोहम्मद परवेज़, अविनाश मिश्रा, कुमार विवेक, अमित कुमार, रितेश मिश्रा, अनिल, स्वरूप, सुबोध समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर महानगर के कदमा मंडल और  ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
    Next Article आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (क्रोना फाइटर्स) टाटानगर*की ओर से सेवा के 15वा दिन लगभग 100 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का पैकेट , मास्क का भी वितरण किया गया

    Related Posts

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    September 28, 2026

    एसआईआर विवाद: भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें विपक्ष :योगी

    September 28, 2026

    लहरें तेज हैं, अब लोकतंत्र की परीक्षा है SIR के बहाने सियासत गरम

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    एसआईआर विवाद: भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें विपक्ष :योगी

    2027 के रण मे तय होंगा बसपा का सियासी भविष्य

    लहरें तेज हैं, अब लोकतंत्र की परीक्षा है SIR के बहाने सियासत गरम

    प्रसंगवश – 28 सितंबर: लता मंगेशकर जयंती]

    विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर 2026

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.