Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  शैलेंद्र सिंह का कायल हुआ सिख समाज
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राष्ट्रीय

     शैलेंद्र सिंह का कायल हुआ सिख समाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शैलेंद्र सिंह का कायल हुआ सिख समाज
    खुद के बनाए नियमों का किया पूरी तरह से पालन
    सादगी से किया इकलौते बेटे का आनंद कारज
    जमशेदपुर। शहर के सरदार शैलेंद्र सिंह परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूरी दुनिया के सिख समाज में उन्हें सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों के लिए जाना जाता है। कोई उन्हें इन नियमों के कारण तालिबान की भी संज्ञा देता रहा है।
    जिन्होंने कभी उनके नियमों एवं कढ़ाई से उसका अनुपालन कराने के लिए उन्हें तालिबान कहा होगा। बुधवार को उन्हें यह समझ में आ गया है जब खुद शैलेंद्र सिंह एवं उसके पूरे कलसी परिवार ने उन नियमों का अक्षरशः अनुपालन कर विरोधियों के मुंह पर ताला जड़ दिया। शैलेंद्र सिंह का कलसी परिवार शहर में बहुत बड़ा है और इनकी रिश्तेदारी लंबी चौड़ी है। जब इनके इकलौते बेटे सरबजोत सिंह की बारात निकली तो सड़क पर कोई भांगड़ा गिद्दा नहीं डाला गया। ना फीता काटने की रस्म अदायगी की गई। वैवाहिक भोज में शाकाहारी भोजन परोसे गए।
    सुबह 10:30 बजे बारात साकची गुरुद्वारा मैदान में पहुंच गई और रिश्तेदारों की मिलनी की रस्म के बाद जहां बराती एवं शराती नाश्ता कर रहे थे वही सरदार शैलेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरदारनी बलबीर कौर बेटे सरबजोत सिंह एवं बेटी पूजा को लेकर सवा ग्यारह बजे साकची गुरुद्वारा के दरबार साहब में प्रवेश कर मत्था टेक लिया।
    बारह बजे से पहले ही विवाह की रस्म पूरी हो गई।
    इससे पहले सगाई की रस्म बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सोमवार को बड़ी सादगी के साथ की और वही में रिश्तेदारों से उन्होंने कह दिया था कि कोई आए या नहीं आए। वह बारात के लिए किसी का इंतजार नहीं करेंगे। वह अपने घर जुगसलाई से दस बजे लड़के को लेकर साकची चले जाएंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। सरदार शैलेंद्र सिंह तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने अपने शालीन स्वभाव के कारण अकाली दल दिल्ली, अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के शीर्ष नेताओं से नजदीकी संबंध कायम कर रखा है। बड़े लोगों से मिलने जुलने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे का विवाह मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी श्रीमती सतविंदर कौर की पुत्री रश्मीत कौर के साथ किया है। उनके चाचा एक बड़े घर से रिश्ता लेकर आए थे और शैलेंद्र ने उसे ना कर दीया और बाद में उनकी नाराजगी को अपने व्यवहार से दूर भी कर दिया। क्योंकि वे श्रीमती सतविंदर कौर से शादी का वायदा कर चुके थे। बुधवार को वर वधु को आशीर्वाद देने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महाराष्ट्र गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं श्री गुरु नानक देव जी के 550 वीं जयंती पर निकले दो दो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के आयोजक जसवीर सिंह धाम मुंबई, तखत श्री हरिमंदिर साहब कमेटी के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह मेंबर हरपाल सिंह जोहल के साथ ही झारखंड बिहार एवं देश के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान, तकरीबन हर राजनीतिक दल के नेता एवं प्रत्याशी पहुंचे थे।

    चर्चा में आए थे शैलेंद्र सिंह

    १. बारह बजे से पहले गुरुद्वारा में होगा आनंद कारज
    २. बारात में लड़कियां गिद्दा नहीं डालेंगे
    ३. शादी में नहीं परोसे जाएं मांसाहारी व्यंजन
    ४. फीता नहीं काटा जाएगा और ना ही वर माला का आयोजन होगा
    ५. बाराती भी गिनती के ही होंगे
    इसके साथ ही उन्होंने कई नियम बनाए थे और कड़ाई से पालन अपने नौ साल के कार्यकाल में करवाया।इन नियमों की सराहना एसजीपीसी दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित कई संस्थाओं ने की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोंगोवाल से मिलेगा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में हो जमशेदपुर की भागीदारी
    Next Article मंत्री के समर्थन में जनता संग प्रचार को निकले कार्यकर्ता

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.