Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षकों की नियुक्तिकरण होने से मवि रसुनपुर में दो दिनों से लगा है ताला
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    शिक्षकों की नियुक्तिकरण होने से मवि रसुनपुर में दो दिनों से लगा है ताला

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मवि रसुनपुर में शिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है:बीईईओ

    बागडेहरी/जामताड़ा:  मध्य विद्यालय रसुनपुर बीते दो दिनों से बंद है।जिससे छात्र/छात्राओं के पठन/पाठन बाधीत हो रहे है।विद्यालय में कुल नामांकित 125 विद्यार्थि है। बताया जाता है कि विद्यालय में कुल 5 शिक्षक पदास्थापित थे।बताते चले जिलेभर में हो रहे शिक्षकों का नियुक्तिकरण होने की वजह से मवि रसुनपुर के प्रभारी शांतिमय माजी का मुल विद्यालय आदर्श मध्य विद्यालय धेनुकडीह में नियुक्तिकरण हो गया है।वही प्रभात कुमार घोष का उच्च विद्यालय सुद्राक्षीपुर में नियुक्तिकरण हो गया है।जबकी तीन आनट्रेंट पारा शिक्षक है।गौरतलब है कि जिलेभर में शिक्षकों का नियुक्तिकरण होने से मवि रसुनपुर में एक भी शिक्षक पदास्थापित नही रह गये है।गौरतलब है कि इससे विद्यालय में दो दिन ताला लगा रहा।विद्यालय में ताला लगा रहने के साथ-साथ एमडीएम भी बंद रहा।विद्यालय के छात्रों कृपासिंधू घोड़य,भाषा घोष,अभिजित मंडल,कुमकुम घोड़य,भरत बाउरी,कार्तिक घोष,देवनाथ घोड़य,मोमिता घोष,श्रावनी मंडल आदि ने कहा कि दो दिनों से विद्यालय में ताला लगा हुआ है।जिससे पठन/पाठन प्रभावित हुई है।साथ ही एमडीएम भी बंद रहा वही आनट्रेंट पारा शिक्षक सुसांत पातर ने कहा कि वे मधूसुदन सिंह,चंडीचरण घोष तीनों आनट्रेंट पारा शिक्षक मिलकर दो दिनों से विद्यालय परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे छात्र/छात्राओं का पढ़ा रहे है।गौरतलब है कि ऐसे में अगर वारिष होती तो छात्रों की स्थिती किया होती?वही तीन किलोमीटर दूरी तय कर मजगड़िया और करंगपाड़ा के छात्रों मवि रसुनपुर को पढ़ने के लिये आते है।छात्रों का कहना है कि दो दिन बिना खायेे-पिये घर जाना पड़ा।

    क्या कहते है अध्यक्ष

    विद्यालय में दो दिनों से ताला लगा हुआ है।विद्यालय में शिक्षक नही है।तीन आनट्रेंट पारा शिक्षकों को लेकर विद्यालय परिसर के बरगद पेड़ के नीचे पठन-पाठन किसी तरह से कराया गया।स्कूली बच्चों के लिए भोजन का भी कोई व्यावस्था नही है।काफी चिंतनीय विषय है।

    उत्तम मंडल,अध्यक्ष,मवि रसुनपुर।

    क्या कहते है संयोजिका

    विद्यालय की संयोजिका ने कहा कि विद्यालय के छात्रों का दायित्व लेने वाला कोई नही है।जिस वजह से शुक्रवार को एमडीएम बंद रखना पड़ा।

    क्या कहते है जनप्रतिनिधि

    शिक्षकों का नियुक्तिकरण हो गया।मवि रसुनपुर में एक भी शिक्षक का नही रहना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है।
    रविलाल मंडल,ग्रामीण सह वार्ड सदस्य

    क्या कहते है पदाधिकारी

    विद्यालय बंद नही है।चालू है।जबतक विद्यालय में शिक्षक पदास्थापित नही हो जाते है तब तक के लिये शुक्रवार से उमवि चरकाडीह के प्रनय सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

    नरेश दास,बीईईओ,कुंडहित।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिक्रमपुर में दो पक्षों ने मारपीट को लेकर बागडेहरी थाना में दिया आवेदन,केस दर्ज

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.