Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेदांता के ओडिशा प्लांट में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 2 की मौत
    Breaking News ओड़िशा राष्ट्रीय

    वेदांता के ओडिशा प्लांट में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 2 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के कालाहांडी जिले के लांजीगढ़ स्थित वेंदाता लिमिटेड के ऐल्युमिनियम प्लांट के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) के एक जवान भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान दानी बत्रा और सुजीत कुमार मिंज के तौर पर हुई है। दानी प्रदर्शनकर्ता थे जबकि सुजीत कुमार ओआईएसएफ के जवान। झड़प में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। इसी तरह का एक प्रदर्शन करीब एक साल पहले तमिलनाडु के तुतीकोरिन में हुआ था। पुलिस ने तुतीकोरिन स्थित वेदांता के कॉपर प्लांट के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चला दी थी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।
    करीब 70 स्थानीय लोगों के एक ग्रुप ने लांजीगढ़ स्थित कंपनी के प्लांट के मेन गेट के बाहर धरना दिया था। वेदांता के प्लांट शुरू होने की वजह से उनको विस्थापित होने का खतरा है। वे अपने लिए संविदा पर नौकरी और अपने बच्चों को पब्लिक स्कूल में मुफ्त शिक्षा देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने ओआईएसएफ के जवान के साथ मिलकर उनपर लाठीचार्ज किया। करीब के गांव के एक प्रदर्शनकारी ने बताया, ‘इससे दानी बत्रा नाम के एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई घायल हो गए।’ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।
    वेदांता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘यह खबर सुनकर हमें गहरा शोक पहुंचा है। हम पीड़ित के परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं। घटना की जांच कर रही अथॉरिटीज के साथ हम पूरी तरह से सहयोग करेंगे।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरात 2 बजे गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत
    Next Article भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक आज, जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.