निजाम खान
प्रेस विज्ञप्ति
मासिक पत्रिका राष्ट्र संवाद का 20 वां स्थापना दिवस टाउन हाल, सिदगोड़ा मे आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो , तथा विशिष्ट अतिथि मे स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता , पूर्वी क्षेत्र के विधायक माननीय सरयू राय जी और स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, हरिवल्लभ सिंह आरसी, विकास सिंह, चंदू प्रेस के राकेश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्व रामेश्वर राय, स्व ब्रहमदेव सिंह शर्मा, स्व के.के.सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात स्कुली छात्राओं द्वारा स्वागत वंदन नृत्य प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। हास्य कवयित्री डा भुवन मोहिनी जी को राष्ट्रसंवाद के संरक्षक उर्मिला सिंह एवं प्रबंध संपादक रश्मि सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इसके उपरांत अतिथियों द्वारा राष्ट्र संवाद के काफी टेबल बुक अभिराम संवाद का विमोचन किया गया। मंच संचालन कल्याणी कबीर तथा स्वागत भाषण डा अनिता शर्मा द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रिकाओं एवं अखबारों द्वारा सच्चाई को लिखना जोखिम भरा कार्य है। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परंतु विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को प्रकाशित करने से पत्रिका एवं अखबारों की विश्वसनीयता समाज में कायम होती है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सच्चाई लिखने वाली पत्रिकाएं आज बंद हो रही है, यह दुर्भाग्य है।
विधायक सरयू राय ने कहा कि राष्ट्रसंवाद समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।
कार्यक्रम को राजेश शुक्ला, हरिवल्लभ सिंह आरसी जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के इन विभूतियों को सम्मानित किया गया। गुलाब जी, देवेंद्र सिंह, डा ज्ञानी कांत महतो, मंजू ठाकुर, अनिता शर्मा, कल्याणी कबीर, ब्रजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, बिनय शुक्ला, पप्पू सिंह, के. डी. झा,सुधीर ठाकुर, प्रभात ठाकुर, ललित दुबे, डा महेश्वर प्रसाद सिंह, डा विमलेश, संदेश चौधरी, अजय सिंह, अमृत झा।
द्वितीय सत्र का उद्घाटन कांग्रेस नेता अजय सिंह व सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने किया
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं से मन मोह लेने वाली सुप्रसिद्ध हास्य कवयित्री डॉक्टर भुवन मोहिनी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उनके साथ शहर के सुप्रसिद्ध कवि डॉ श्यामल सुमन , शैलेंद्र पांडे शैल , दीपक वर्मा , नवीन अग्रवाल और कवयित्री डॉ कल्याणी कबीर , सोनी सुगंधा भी मंच को सुशोभित किया। कवि सम्मेलन के दौरान सभी कवियों ने फाल्गुन के महीने में फाग के गुदगुदाने वाली एक से बढकर एक कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।
अंत में धन्यवाद संपादक देवानंद सिंह ने किया
https://youtu.be/Y5Ti0tcTbwc
https://youtu.be/2ZTETsTCobg