Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी, भ्रम फैलाया जा रहा
    Breaking News सिनेमा

    वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी, भ्रम फैलाया जा रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुशांत सिंह के परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने आज 2 सितम्बर बुधवार को मीडिया को ब्रीफ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की हालत रिया चक्रवर्ती के उनकी लाइफ में आने के बाद ही बिगड़ी थी. मीडिया में उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक कैंपेन चलाया गया है. इस दौरान विकास सिंह ने एफआईआर के मुताबिक अपने केस के सारे पॉइंट्स क्लियर किए. साथ ही यह भी बताया कि परिवार के बारे में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे सब गलत हैं. सुशांत के पास कोई भी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी.

    विकास सिंह ने बताया- सुशांत की मानसिक स्थिति 2019 तक ठीक थी, लेकिन रिया के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई. मानसिक तनाव के लिए रिया जिम्मेदार थीं. रिया ने उन्हें एंजाइटी की दवाइयां दीं. जिन डॉक्टरों से भी उनका इलाज करवाया गया, उस बारे में फैमिली को जानकारी नहीं दी गई और ना ही दवाओं के बारे में बताया गया.

    8 जून को सुशांत ने बहनों को फोन किया था

    8 जून यानी जिस दिन रिया सुशांत के फ्लैट से चली गई थीं. इस दिन के बारे में विकास सिंह ने बताया कि सुशांत को घबराहट होने लगी थी. उसने अपनी बहन से दवा के बारे में पूछा था, क्योंकि उनकी बहन भी दवाएं लेती थीं इन स्थितियों के लिए इसलिए उन्होंने सुशांत के लिए ओरल प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर से लिया था.

    बदनाम करने का कैंपेन चलाया गया

    उन्होंने कहा- सुशांत की बहनें मुझसे मिलीं और दुखी हुई हैं कि मीडिया में उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए कैम्पेन चलाया जा रहा है. ये कैंपेन इसलिए चलाया जा रहा, ताकि रिया को मदद मिले. मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए. गवाहों को ऑन कैमरा लाकर सुशांत का केस कमजोर ना करें.

    लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी

    विकास सिंह ने बताया कि मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि परिवार सुशांत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसों के लिए आत्महत्या को हत्या साबित करना चाहता है. ऐसी खबरें गलत हैं और परिवार के लिए अपमानजनक हैं. अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे. ऐसी कोई पॉलिसी सुशांत ने नहीं ले रखी थी, यह मैं यहां पर स्पष्ट कर देना चाहता हूं. यह रिपोर्ट्स आरोपी को बचाने की कोशिश हैं.

    फिल्म और सीरियल नहीं बनेंगे

    उन्होंने कहा कि परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि सुशांत के जीवन पर कोई फिल्म, वेब सीरीज, किताब या टीवी सीरियल, बिना उनके पिता की इजाजत के नहीं बनाया जाएगा. स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी दिखानी ही होगी. अगर फिर भी ऐसा कोई करता है, तो उसे सबसे पहले परिवार से लिखित अनुमति लेनी होगी. आज के बाद बिना परमिशन कोई ऐसा करता है उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की तीसरी डिजिटल स्ट्राइक
    Next Article अब संघ के द्वारा पुतला दहन, विधायक, सांसद, मंत्री का आवास घेराव किया जायेगा:तरुण

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    भाजपा कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को लिखा खुला पत्र, संगठन में उपेक्षा और गुटबाजी के लगाए आरोप

    राखा कॉपर में कंपनी पर भूतपूर्व कर्मचारियों ने लगाया गंभीर आरोप पर्यावरण को नुकसान एवं बाहरी लोगों को काम दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

    सुंदर नगर में मोहर्रम को लेकर सुन्दरनगर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मानने की अपील सुन्दरनगर पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.