Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे सॉफ्टवेयर हैक कर ई-टिकट निकालता था गिरोह, 25 हैकर्स को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    रेलवे सॉफ्टवेयर हैक कर ई-टिकट निकालता था गिरोह, 25 हैकर्स को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु/केंद्रपाड़ा. दक्षिण पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ई-टिकट निकालने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने में शामिल गिरोह के सरगना और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार करने के साथ मंगलवार को एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया.दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) के अनुसार देश-विदेश में इस गिरोह के 25 हजार हैकर तथा बिचौलिये हैं, जिसने अब तक करोड़ों रुपये के टिकट से कालाधन बनाया. रेलवे का दावा है कि वे देश-विदेश में अनेक अन्य राष्ट्र विरोधी तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं.

    ओडिशा के केंद्रपाड़ा के रहने वाले गिरोह के सरगना के पास हैकिंग प्रणाली मिली है जिससे इसरो, रेलवे और अन्य सरकारी संगठनों के सॉफ्टवेयर हैक किये जा सकते हैं.

    एसडब्ल्यूआर ने कहा कि पिछले साल सितंबर में खुफिया एजेंसियों ने भारत में तत्काल टिकट बुक करने में इस्तेमाल आने वाली आईआरसीटीसी और बैंक सुरक्षा प्रणालियों को धता बताते हुए अवैध सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में सतर्क किया था.

    एसडब्ल्यूआर की आरपीएफ द्वारा अनेक छापों के बाद अवैध सॉफ्टवेयर कारोबार के सरगना के बारे में सुराग मिला. अक्टूबर 2019 से फरार चल रहा अपराधी केंद्रपाड़ा से जनवरी 2020 में पुलिस की गिरफ्त में आया. बाद में आरपीएफ का जांच दल आगे पूछताछ के लिए उसे बेंगलुरु लेकर आया.

    एसडब्ल्यूआर ने एक बयान में कहा, पूछताछ में पता चला कि उसके पास इसरो, रेलवे और अन्य सरकारी संगठनों के उपकरणों को हैक करने के लिए लाइनक्स आधारित उच्चस्तरीय हैकिंग प्रणाली वाला पाकिस्तान का सॉफ्टवेयर था. पूछताछ में उसने भारत और विदेश में 25 हजार हैकरों और बिचौलियों के बारे में बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्वसम्मति से राम मंदिर के नक्शे को मिली प्राधिकरण की मंजूरी
    Next Article मोदी कैबिनेट ने जेएंके के लिए 5 अधिकृत भाषाओं को मंजूरी दी, संसद में लाया जाएगा विधेयक

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.