Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का मिशन पूर्वोत्तर
    राष्ट्रीय

    राहुल गांधी का मिशन पूर्वोत्तर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस ने 25 में से 20 सीट जीतने का रखा टारगेट

    लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपनी खोयी हुई जमीन को वापस पाने की कवायद में जुट गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वात्तर की कुल 25 लोकसभा सीटों में से 20 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. कांग्रेस ने तीन-चार अलग-अलग मुद्दों के सहारे पूर्वोत्तर में अपने टारगेट को हासिल करने की रणनीति बनाई है. अब देखना है कि राहुल गांधी का पूर्वोत्तर मिशन कितना कामयाब होता है.राहुल गांधी ने मंगलवार को असम में रैली के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों के नेताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस की वापसी के लिए रणनीति बनाई. राहुल ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों के कांग्रेस जिला और खंड इकाई प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी क्षेत्र में चुनाव लड़ते हुए तीन से चार प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसमें रोजगार संकट, किसानों की समस्या और भ्रष्टाचार शामिल है.कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 का चुनाव जीतने जा रही है. यह वास्तविकता है और इसे कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि मैं पूर्वोत्तर में कांग्रेस पार्टी से 20 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहा हूं, उससे कुछ भी कम नहीं. हालांकि मेरा मानना है कि आपको 22 सीटें जीतने का प्रयास करना चाहिए.बता दें कि 2014 में पूर्वोत्तर में कांग्रेस को महज आठ सीटें मिली थीं. इसमें असम में तीन, मणिपुर में दो और अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम में एक-एक सीट मिली थी. जबिक बीजेपी को असम में सात लोकसभा सीट और अरुणाचल प्रदेश में एक सीट जीती थी जिसका प्रतिनिधित्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू करते हैं.राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सदस्यों को पार्टी को सभी राज्यों में सत्ता में वापस लाने पर काम करना चाहिए जहां से उसे ‘गलत तरीके’ से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत और पूर्वोत्तर में तीन-चार मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें एक नागरिकता विधेयक है. कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि हम इस विधेयक का विरोध करते हैं. कांग्रेस पार्टी पूर्वोत्तर के साथ खड़ी हुई और विधेयक को राज्यसभा में आने से रोक दिया.कांग्रेस अध्यक्ष ने एनआरसी के अपडेट को सही तरीके से लागू नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की और कहा कि रोजगार का संकट बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई फिक्र नहीं है और लोगों की समस्याएं सुलझाने में उनकी रुचि नहीं है. हम पूर्वोत्तर को शिक्षा का केंद्र बनाना चाहते हैं.

    दरअसल पूर्वोत्तर एक दौर में कांग्रेस का मजबूत गढ़ था, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी इस इलाके में अपना आधार बढ़ाने में कामयाब रही है. हालांकि मौजूदा समय में नागरिकता संशोधन विधेयक और पीआरसी के चलते बीजेपी के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस को अपनी वापसी की उम्मीद नजर आ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआ गया 18,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 50 दिनों का बैकअप
    Next Article भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया

    Related Posts

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    September 24, 2026

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था पर डीसी ने कसी लगाम

    झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री त्रिशा सिंह सहित सभी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने जताया गहरा दुख

    तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना

    तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक

    लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति पर बंटी सिंह चिंतित, 30 सितंबर से RCC मरम्मत का निर्णय

    सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू तैयारी पर विशेष सत्र

    संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी का प्रदर्शन

    आदिवासी महिला सिपाही शोषण मामले के आरोपी रहे पुलिस पदाधिकारी की पुनर्नियुक्ति पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.