Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी सरकार लव जिहाद के नाम पर हो रहे धर्म परिवर्तन पर सख्त, जल्द लाएगी विधेयक
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी सरकार लव जिहाद के नाम पर हो रहे धर्म परिवर्तन पर सख्त, जल्द लाएगी विधेयक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आए हैं. चाहे कानपुर हो, आगरा हो, मेरठ हो लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब प्रदेश सरकार इस तैयारी में है कि यूपी में धर्म परिवर्तन को लेकर एक ऑर्डिनेंस लाया जाए. इसके लिए न्याय विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है. अगर ऑर्डिनेंस आता है तो यूपी देश का 9वां ऐसा राज्य होगा जहां धर्मांतरण पर अलग से कानून होगा.

    हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश का चाहे कानपुर जिला हो, मेरठ हो, हरदोई हो या फिर आगरा हो, लव जिहाद के मामले लगातार सामने आए हैं. पहले लड़के छद्म नाम रखकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं. इन मामलों का जिक्र संघ प्रमुख मोहन भागवत के यूपी प्रवास के दौरान भी हुआ. कानपुर में तो मोहन भागवत ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता भी जाहिर की थी और संघ के पदाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए थे कि वह घर घर जाकर इस पर जन जागरण अभियान भी चलाएं. बढ़ते मामलों को लेकर अब प्रदेश सरकार की चिंता भी सामने आई है. यही वजह है कि यूपी में धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक नया ऑर्डिनेंस लाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है.

    8 राज्य ऐसे हैं जहां धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है

    बाकायदा न्याय विभाग को इस पर एक प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देश के 8 राज्य ऐसे हैं जहां धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है. हालांकि यूपी उनमें शामिल नहीं है. अब न्याय विभाग इन राज्यों में धर्म परिवर्तन पर जो कानून हैं उनके नियमों को देखेगा और उसके हिसाब से यह प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि लगातार जिस तरह से लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन के मामले बढ़े हैं वह वाकई चिंता की बात है और ऐसे में सरकार का यह कदम सराहनीय है. देश के अभी जिन आठ राज्यों में धर्म परिवर्तन पर अलग से कानून है उनमें अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा गुजरात और यहां तक कि उत्तराखंड भी शामिल है.

    ऐसे में उत्तर प्रदेश अगर इस ऑर्डिनेंस को लागू करता है तो वह देश का 9वां राज्य होगा जहां धर्मांतरण के विरुद्ध कोई कानून अलग से होगा. इस पर हालांकि कांग्रेस का कहना है कि अभी प्रदेश को ऐसे किसी अध्यादेश की जरूरत नहीं है बल्कि प्रदेश में अभी बेरोजगारी की समस्या है, कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने की जरूरत है, रोजगार बंद हो रहे हैं उससे निपटने की जरूरत पहले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिशनगंज में करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही टूटा
    Next Article चीन को लगा झटका, भारत के बाद अमेरिका ने लगाया टिकटॉक पर प्रतिबंध

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.