Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेलबर्न टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो दिग्गज खिलाड़ी मैच से बाहर
    Headlines खेल

    मेलबर्न टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, दो दिग्गज खिलाड़ी मैच से बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और सीन एबॉट दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि कोविड-19 क्वारंटाइन प्रतिबंधों और चोटों के चलते वॉर्नर और एबॉट दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. बता दें कि डेविड वॉर्नर और सीन एबॉट को ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोटिल होने की वजह से दोनों खिलाड़ी एडिलेड नहीं गए थे. वार्नर ग्रोइन और एबोट पिंडली की चोट से उबर रहे थे. हाल में ही दोनों खिलाड़ी सिडनी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद मेलबर्न पहुंचे थे.

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि डेविड वॉर्नर और सीन एबॉट ने चोट से उबरने के लिए सिडनी में बायो-सिक्योर हब से बाहर समय बिताया है. बयान में कहा गया, “NSW हेल्थ द्वारा बनाए गए विशिष्ट ‘हॉटस्पॉट’ से दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने बायो सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं करता है.”

    भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया भी सलामी जोड़ी की समस्या से जूझ रहा है. डेविड वॉर्नर के चोटिल के बाद यह तय था कि ऑस्ट्रेलिया के युवा सितारे विल पुकोवस्की पहले टेस्ट में जो बर्न्स के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. हालांकि पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो बैठे थे. उन्हें कार्तिक त्यागी का बाउंसर सर पर लग गया. पुकोवस्की को अभी भी चक्कर आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्हाइट ड्रेस में दिखा मलाइका अरोड़ा का गार्जियस लुक, कुछ ही देर में वायरल हुई तस्वीर
    Next Article बिरसानगर थाना प्रभारी के लिए चुनौती बना रत्नम आवासीय स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का अतिक्रमित भूखंड को मुक्त कराना

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.