Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दो दिवसीय राजकीय बंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दो दिवसीय राजकीय बंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दो दिवसीय राजकीय बंशीधर महोत्सव का किया उद्घाटन

     मुख्यमंत्री ने कहा -राज्य में प्रमुख धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाएंगे, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

     मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 797 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं की दी सौगात

     मुख्यमंत्री ने कहा- जब तक लोग सामाजिक रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं

     मुख्यमंत्री ने कहा- पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था, अब धरातल पर उतर रही हैं योजनाएं

     बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला, आगे महोत्सव को और भव्यता प्रदान किया जाएगा

    ● झारखंड को पर्यटन में अलग पहचान दिलाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे

    ● रांची के तमाड़ में स्थित दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बनकर तैयार

     हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    झारखंड को खनिज -संपदा के रूप में जाना जाता रहा है, लेकिन अब पर्यटन के रूप में इस राज्य को अलग पहचान दिलाने की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। पर्यटक स्थलों को संरक्षित और विकसित कर रहे है। इस कड़ी में राज्य के धार्मिक स्थलों का सर्किट बनाया जाएगा। सभी प्रमुख धार्मिक स्थल इससे जोड़ें जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हम बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकें। हमारी कोशिश है कि विश्व के टूरिज्म मैप पर झारखंड को भी एक अलग पहचान दिला सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बंशीधर नगर, गढ़वा में दो दिवसीय राजकीय श्री बंसीधर महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है। आने वाले वर्षों में इस महोत्सव को और भव्यता देने का काम करेंगे ।

     

     

    _धार्मिक स्थलों का हो रहा विकास और सौंदर्यकरण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी कला-संस्कृति और परंपरा को इतना मजबूत करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी इसे कोई तोड़ नहीं सके। इसी सोच के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार योजनाएं बना रहे हैं। राजधानी रांची में तपोवन मंदिर के विकास पर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं, वहीं रांची के तमाड़ में स्थित ऐतिहासिक दिउड़ी मंदिर के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए की योजना बन चुकी है। बहुत जल्द इस मंदिर के विकास और सुंदरीकरण की आधारशिला रखी जाएगी।

    पहले कागजों पर होता था विकास, अब धरातल पर उतर रही योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ कागजों पर विकास होता था। अब धरातल पर योजनाएं उतर रही हैं। लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने आर्थिक प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करें। सरकार आपकी मदद के लिए हमेशा आपके साथ खड़ी है।

    आपके दरवाजे पर आकर आपकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं अधिकारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदना के साथ कार्य कर रही है । हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि गरीब, दलितों, किसानों, मजदूरों, वंचितों, अल्पसंख्यकों समेत सभी समुदाय और वर्ग के हित में कार्य करें। हमारी सरकार ने “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया और उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। अब अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा ।

     

     

    सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोग सामाजिक रूप से सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं होगा। यही वजह है कि हमारी सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम को लागू किया है। अब राज्य के हर बुजुर्ग , विधवा परित्यक्ता और दिव्यांगों को पेंशन देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और उसकी विशेषता तथा उपयोगिता को बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने को कहा।

    _शिक्षा की बेहतरी पर विशेष जोर__

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कल 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया गया। अब स्कूलों के बच्चे भी निजी विद्यालयों की तरह अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर अपना बेहतर भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार करने के साथ-साथ पठन-पाठन से संबंधित सभी मूलभूत जरूरतें और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के साथ विभिन्न कोर्स करने के लिए भी सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। इन सभी योजनाओं का मकसद राज्य में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाना है।

     

     

     

    जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति निभाए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे किसी भी स्तर के जनप्रतिनिधि हों। अगर जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुना है तो आपसे उनको काफी उम्मीदें हैं। आप लोगों की समस्याओं को दूर करने में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने “सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विवरणी” नाम से एक पुस्तिका निकाली है। इसमें सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र है। यह पुस्तिका सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाएगा। आप इस पुस्तिका के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी लें और जरूरतमंदों को उसी हिसाब से योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, क्योंकि यहां की भोली-भाली जनता जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाती है।

    60 योजनाओं का शिलान्यास, 14 योजनाओं का उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 739 करोड़ 22 लाख 64 हज़ार 792 रुपए की लागत से 60 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 57 करोड़ 55 लाख 22 हज़ार 933 रुपए की लागत से 14 योजनाओं का उद्घाटन किया । जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ , उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियाँ, रमकंडा और नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय परिसर का विकास तथा बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का नवनिर्मित आवास तथा नगर उंटारी में नवनिर्मित गेस्ट हाउस और विभिन्न नदियों पर निर्मित पांच पुल शामिल हैं।

    इस अवसर पर मंत्री श्री बादल , मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर , ज़िला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शांति देवी, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, आईजी पलामू श्री राजकुमार लकड़ा और जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 से 3 लोग थे सवार
    Next Article मणिपुर में हिंसा को लेकर बीजेपी पर भड़की कांग्रेस, कहा- नफरत की राजनीति, सत्ता का लोभ जिम्मेदार

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.