Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के विवेकानन्द सरोवर (बड़ा तालाब) स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के विवेकानन्द सरोवर (बड़ा तालाब) स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के विवेकानन्द सरोवर (बड़ा तालाब) स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।*

    *★मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का किया आह्वान*
    =======================
    *★ स्वामी विवेकानन्द के विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करता है*

    *★युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाएं*

    *–हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता सहित देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने महान दार्शनिक और समाज सुधारक विवेकानंद जयंती के अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने झारखंड का नाम भी देश और दुनिया में अंकित करने का काम किया है। उनके विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची के विवेकानन्द सरोवर (बड़ा तालाब) स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहीं।

    *राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित*

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित है। उन्होंने राज्य की युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के बल पर झारखंड विकास के पथ पर एक नया आयाम स्थापित कर सकेगा। उन्होंने युवाओं को अपने कार्य क्षमता पर भरोसा रखते हुए निर्भीक होकर किसी भी काम को पूरा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों पर चलकर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकेगा।

    *स्वामी विवेकानन्द ने मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द भारत के महान विभूति थे। उन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया।

    *”उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाय”*

    इस अवसर पर राज्य सरकार के *मंत्री श्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि* स्वामी विवेकानन्द जी के जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने ही हमारे देश के समाज में ऊंच-नीच, छुआछूत,भेदभाव के खाई को समाप्त करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने युवाओं को एक संदेश दिया था *”उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाय”* उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानन्द के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

    *इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भवेशानन्द, समाज सेविका श्रीमती महुआ मांझी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री गोपाल जी तिवारी, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह, एसडीओ रांची श्री लोकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.