Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा
    Uncategorized

    मुख्यमंत्री के समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत 26 फरवरी 2022 को बेगूसराय जिले में प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को आईटीआई परिसर बेगुसराय में चल रहे आवश्यक तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मो. अब्दुल हामिद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) रचना सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता अविनाश कुणाल, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) श्री राज कमल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, सहित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसभा पर तैयार किए जा रहे मंच एवं उस पर आगंतुक अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी तैयारियों को ससमय करने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने डी-एरिया एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया तथा इन क्षेत्रों में सस्थापित किए गए बैरीकेडिंग में नेट लगाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के आवश्यक मंच निर्माण, पंडाल में जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों/राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रेस प्रतिनिधियों आदि के बचने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तदोपरांत, उन्होंने जनसभा अस्थल परिसर के विभिन्न हिस्सों विशेष तौर पर हेलीपैड एवं उसके आसपास के क्षेत्रों, सेफ हाउस, नियंत्रण कक्ष आदि का जायजा लेने के क्रम में परिसर को समतलीकरण करने, आवश्यक कचरो तथा ईट-पत्थर को अविलंब हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, वरीय पदाधिकारियों/गणमान्य अतिथियों के वाहनों की पार्किंग एरिया, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, आदि का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने अपने उत्तरदायित्वो से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व कल देर शाम माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी बिंदुवार अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस क्रम में उन्होंने खान-पान, आवासन, परिसदन में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपने निर्धारित उत्तरदायित्व के अधीन सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघिया रोसड़ा एसएच88 मार्ग पर सड़क निर्माण कर रहे कम्पनी के द्वारा परिवहन विभाग के राजस्व का गोलमाल कर रहे
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.