झारखंड प्रदेश इंटक में संयुक्त महामंत्री बनने पर सरायकेला महिला इंटक जिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा तिवारी साथ में पूरी टीम के द्वारा श्रीमती देविका सिंह का उनके आवास पर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर देविका सिंह ने कहा प्रदेश इंटक में महिलाओं को स्थान और सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी साहब और प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे जी का हम महिलाएं आभार व्यक्त करते हैं और प्रदेश संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और इंटक संगठन को और भी मजबूत बनाया जाएगा इस अवसर पर आशा दास संगीता सोरेन कल्पना टूडू सुनीता कविता सपना चांदनी पूजा शांति के साथ बहुत सारी महिलाएं स्वागत सम्मान समारोह मैं उपस्थित रहे

